विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हत्या या हादसा? शौच के लिए गई थी महिला, तीन दिन बीतने पर भी वापस नहीं लौटी, आज सुबह नदी में छहलाता मिला शव

By sunil kumarEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sat, 09 Dec 2023 03:54 PM (IST)

Bihar News बिहारशरीफ के बिहार थाना के रामजीचक गांव में एक महिला तीन दिन पहले शौच के लिए गई थी। ...और पढ़ें

शौच के लिए गई थी महिला, तीन दिन बीतने पर भी वापस नहीं लौटी, नदी में छहलाता मिला शव
शौच के लिए गई थी महिला, तीन दिन बीतने पर भी वापस नहीं लौटी, नदी में छहलाता मिला शव

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। बिहार थाना के रामजीचक गांव से तीन दिन से गायब महिला का शव शनिवार की सुबह गोइठवा नदी में छहलाता मिला। मृतका सुधीर पासवान की 40 वर्षिया पत्नी मुरती देवी है।

शौच के लिए गई और वापस नहीं लौटी

स्वजन ने बताया कि गुरुवार की शाम महिला शौच के लिए घर से निकली थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद नगर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। इसी बीच शनिवार सुबह ग्रामीणों की नजर पानी के ऊपर छहलाता हुआ शव पर पड़ा।

इसके बाद लोगों ने परिवार के सदस्यों को उसकी जानकारी दी । मौके पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों ने कपड़े से महिला की पहचान की। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना बिहार थाना पुलिस को दी। स्वजन शौच के दौरान गहरे पानी से डूबने से मौत की आशंका जाहिर कर रहे हैं।

क्या बोले थानाध्यक्ष?

बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है । नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से महिला की मौत हुई है। महिला गुरुवार की शाम से गायब थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं।

ये भी पढ़ें -

इसे कहते हैं- 'मरते हुए के दो लात और मारना', सदर अस्प्ताल के डॉक्टर की बड़ी लापरवाही; घायल को बिना टाका लगाए किया रेफर

प्रदूषित हवा के बीच ध्वनि प्रदूषण ने बनाया बहरा, चिकित्सक की भी श्रवण शक्ति हो गई कमजोर; अब आम जनता तो भगवान भरोसे