नालंदा में पूर्व के विवाद को ले चाचा- भतीजा को मारी गोली, रेफर
बिहारशरीफ। रहुई थाने के निजाम बिगहा गांव में शनिवार की देर शाम गांव के ही बच्चों के साथ खेलने के दौरान शंभू यादव के बच्चों के बीच विवाद हुआ। रविवार की सुबह शंभू यादव व मनीष यादव अपने घर के पास आग ताप रहे थे। तभी हथियार से लैस कुंदन कुमार व रघुनंदन यादव अपने गुर्गों के साथ आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दो चाचा-भतीजा जख्मी हो गए। शंभू यादव को जहां पेट में गोली लगी वहीं उसका भतीजा मनीष यादव को पैर में गोली लगी।
बिहारशरीफ। रहुई थाने के निजाम बिगहा गांव में शनिवार की देर शाम गांव के ही बच्चों के साथ खेलने के दौरान शंभू यादव के बच्चों के बीच विवाद हुआ। रविवार की सुबह शंभू यादव व मनीष यादव अपने घर के पास आग ताप रहे थे। तभी हथियार से लैस कुंदन कुमार व रघुनंदन यादव अपने गुर्गों के साथ आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दो चाचा-भतीजा जख्मी हो गए। शंभू यादव को जहां पेट में गोली लगी, वहीं उसका भतीजा मनीष यादव को पैर में गोली लगी। उनके परिजन दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने विम्स रेफर कर दिया।
थानाध्यक्षा सीमा कुमारी ने बताया कि जैसे यह मामला संज्ञान में आई। पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर रवाना हो गए और तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही विवाद चल रहा था। एक-दूसरे के विरुद्ध थाने में केस भी दर्ज है। उन्होंने आशंका जताई कि यह मामला जमीन विवाद भी हो सकता है । फिलहाल दोनों पक्ष से अभी थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
कार से हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत
नालंदा थाना क्षेत्र थाना से कुछ ही दूरी पर रविवार की देर शाम एक कार व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर हो गई। टक्कर के बाद कार पलट गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार बिहारशरीफ की ओर से आ रही थी इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक सवार से टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है लेकिन जानकारी के अनुसार वह किसी दूसरे से बाइक लेकर आया था वह लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर का रहने वाला है। यह बाइक उसकी मां सींटू देवी के नाम से है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ अस्पताल भेजा गया है। कार में सवार कितने लोग घायल हुए इसका पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस के पहुंचने के पहले ही सभी जा चुके थे।