नगरनौसा में किशोर की हत्या मामले में दो महिला गिरफ्तार
नालंदा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सद्दू बिगहा गांव में गुरुवार की शाम मामूली विवाद में एक किशोर वीरेन्
नालंदा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सद्दू बिगहा गांव में गुरुवार की शाम मामूली विवाद में एक किशोर वीरेन्द्र कुमार की हत्या व उसकी चाची को गोली मारने के मामले में मृतक के पिता सुदामा गोप ने शुक्रवार को आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें श्याम गोप, अनुज गोप, मोहन गोप, महेंद्र गोप, ¨रकू देवी, अशोक गोप, अर¨वद गोप आदि शामिल है। घटना के विषय में बताया जाता है कि सुदामा गोप अपने पुत्र वीरेंद्र कुमार उर्फ छोटी कुमार के साथ अपने घर से सटे पूर्व खड़ा था। उसी जगह हमारी भोजाई सुनैना देवी गोशाला के पास कार्य कर रही थी। उसी समय उक्त लोग पिस्तौल रायफल लेकर आये और गली-गलौज करने लगा। जब भाभी सुनैना देवी ने गाली-गलौज करने से मना किया तो श्याम गोप अपने हाथों में लिए पिस्तौल से गोली फायर कर दिया जिससे मेरी भाभी के दाहिने पैर के ठेहुना के नीचे लग गई। इसी दौरान मेरा पुत्र वीरेंद्र कुमार उर्फ छोटू कुमार बचाने गया तो ¨रकू देवी अपने हाथों में लिए रायफल को अपने पति अनुज गोप को दे दिया और गोली मारने के लिए कहा। इस पर अनुज गोप ने गोली चला दी जो पुत्र के गले में जाकर लगा। इधर थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना के उपरांत पुलिस ने ¨रकू देवी और सुप्रिया देवी के घर पर छापेमारी कर एक रायफल ओर 15 गोली 315 बोर का ¨जदा बरामद किया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित करवाई करते हुए ¨रकू देवी और सुप्रिया कुमारी को गिरफ्तार कर हिलसा न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए ले जाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या मामले के बाकी सभी अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।