मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष के लोग, जमकर हुई रोड़ेबाजी
बिहारशरीफ। थरथरी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में गुरुवार की शाम अश्लील गाना बजाने को लेकर गणेश पासव
बिहारशरीफ। थरथरी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में गुरुवार की शाम अश्लील गाना बजाने को लेकर गणेश पासवान व जयपाल यादव के बीच भिडंत हो गई। इसके बाद दोनों तरह से रोड़ेबाजी शुरू हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि 21 मार्च को गणेश पासवान के सहयोगी अपने घर के पास डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। इसी बीच कुछ शरारती तत्व के लोग भीड़ में पत्थर फेंक दिया। पत्थर फेंकते ही गणेश पासवान के समर्थक जयपाल यादव के घर पर रोड़ेबाजी करने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। इसकी सूचना थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को समझाया। इसके बावजूद दोनों के बीच तनाव बनते देख हिलसा डीएसपी मुतफिक अहमद, अंचलाधिकारी लक्ष्मण सिंह, बीडीओ तरूण कुमार यादव, चंडी थानाध्यक्ष चंचल कुमार, नगरनौसा कमलेश सिंह, परबलपुर एएसआई एस के तिवारी व दंगा नियंत्रण टीम मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया परन्तु वे लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। इसके बाद डीएसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों पक्षों से आधा दर्जन से ऊपर लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों ने लिखित आवेदन देकर गणेश पासवान सहित 15 नामजद व 5-7 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। दूसरे विपक्षी जयपाल यादव की पत्नी सुमित्रा देवी ने 10 नामजद अभियुक्त व 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वर्तमान में शांति कायम है।