एक ही रात दो घरों में चोरी, बदमाशों ने उड़ा लिए 7.50 लाख के गहने
थरथरी। सोमवार रात थरथरी थाना क्षेत्र के अस्ता गांव के दो घरों से बदमाशों ने करीब साढ़े सात लाख रुपए मूल्य के गहने बर्तन व अन्य संपत्तियों की चोरी कर ली। विजय कुमार शर्मा के घर से 6 लाख एवं अनुज राम के घर से डेढ़ लाख की सम्पति चोरी गई। बदमाशों ने सूटकेस एवं बैग को गांव से बाहर मक्के के खेत में फेंक दिया। सुबह में मौके पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने घटना की जांच की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल पाया।
थरथरी। सोमवार रात थरथरी थाना क्षेत्र के अस्ता गांव के दो घरों से बदमाशों ने करीब साढ़े सात लाख रुपए मूल्य के गहने, बर्तन व अन्य संपत्तियों की चोरी कर ली। विजय कुमार शर्मा के घर से 6 लाख एवं अनुज राम के घर से डेढ़ लाख की सम्पति चोरी गई। बदमाशों ने सूटकेस एवं बैग को गांव से बाहर मक्के के खेत में फेंक दिया। सुबह में मौके पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने घटना की जांच की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल पाया।
बताया गया कि चोर विजय कुमार शर्मा के घर में छत के ऊपर से प्रवेश किया और अंदर कमरे में रखे सूटकेस एवं ट्राली बैग उड़ा लिए।
.............
कल मुंडन संस्कार में शामिल होने वाराणसी जाने वाले थे गृहस्वामी
विजय शर्मा भाई के पोते के मुंडन संस्कार में शामिल होने कल गुरुवार को सपरिवार वाराणसी जाने की तैयारी में थे। इसलिए करीब 6 लाख रुपये के गहने, कपड़े व 10 हजार रुपए ट्राली बैग में रख लिए थे। शायद बदमाशों को इसकी भनक लग गई और उनके निकलने से पहले ही गहने उड़ा लिए। बक्से का ताला तोड़ महंगे बर्तन भी ले भागे। दूसरी घटना अनुज राम के यहां हुई। बदमाश शीशम के पेड़ पर चढ़ कर घर में घुसे और करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवरात एवं कपड़े चोरी कर लिए। दोनों घटनाओं की जानकारी अलसुबह जगने पर हुई। थाने में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। एक माह पहले पड़ोस के गांव में हुई चोरी का पर्दाफाश नहीं
याद दिला दें, बीते 23 मार्च की रात अस्ता के बाजू में बसे खरजम्मा गांव निवासी अशोक कुमार के घर में घुस कर बदमाशों ने 9 लाख रुपये के गहने उड़ा लिए थे। उसका भी खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। उस घटना में भी यह आशंका व्यक्त की गई थी कि बदमाशों को यह मालूम था कि अशोक कुमार की पत्नी घर में अकेली है। अशोक रात में नहीं लौटने वाला है। स्थानीय लोगों का दावा है कि कोई स्थानीय गिरोह है, जिसे गांव-घर की पक्की सूचनाएं मिल जाती हैं।