सरमेरा थाना के बड़ी मलामा गांव में दो बालिका की मौत, चार आक्रांत
नालंदा। सरमेरा थाना के बड़ी मलामा में विषाख्त प्रसाद खाने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। जबकि गांव क
नालंदा। सरमेरा थाना के बड़ी मलामा में विषाख्त प्रसाद खाने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। जबकि गांव के चार अन्य महिला व बच्चियां गंभीर रूप से बीमार हो गईं हैं। बीमार लोगों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसमें शंभू चौधरी की पुत्र रंजना कुमारी व कुसुम कुमारी है। दो अन्य बच्चियों को रेफर किया गया जिसका नाम नहीं पता चल पा रहा है। मृतक की पहचान प्रमोद राउत की 11 वर्षीया पुत्री ¨सपी कुमारी, चचेरी बहन सुबोध राउत की 10 वर्षीया पुत्री मुस्कान कुमारी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बड़ी मलामा गांव स्थित शिव मंदिर में शिव¨लग स्थापना के लिए कलश स्थापना की जा रही थी। इसमें अन्य महिलाओं व बालिका के साथ दोनों बहनें मंगलवार को ¨बद फोरलेन से कलश लेकर बड़ी मलामा गांव स्थित शिव मंदिर गई थी। बताया जाता है कि कलश स्थापन के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया था। इसके बाद बुधवार की सुबह दोनों बहनों की अचानक हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में इलाज के लिए दोनों को ¨बद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत नाजुक हालत में दोनों को बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों बहनों में ¨सपी कुमारी के पेट में दर्द हो रहा था जबकि मुस्कान के सिर में दर्द हो रहा था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ सह सीओ, थानाध्यक्ष उदय कुमार गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। मुखिया विजय कुमार ने कवीर अत्येष्टि के तहत दोनों परिवारों को 3-3 हजार रुपये दिए। बताया जाता है कि ¨सपी कुमारी अपने गांव के ही मध्य विद्यालय में पंचमी कक्षा व मुस्कान चौथी कक्षा की छात्रा थीं। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि उक्त दोनों बहनों की मौत किस हालत में हुई है इसके बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। प्रथम ²ष्ट्या यह मामला फूड प्वाइंज¨नग का होना प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर बिन्दु पर जांच रही है।