विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nalanda Crime: नालंदा में दंपती की नृशंस हत्या, घर में ही बिस्तर पर जला डाला; इलाके में सनसनी

Published: Tue, 19 Nov 2024 02:12 PM (IST)

बिहार के नालंदा में एक दंपती की हत्या कर उनके शवों को जला दिया गया। यह घटना दोगी गांव में हुई जहां अपराधियों ने रविवार की रात को विजय प्रसाद कुशवाहा और उनकी पत्नी कांति देवी की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। एसपी ने पूरे मामले की जानकारी दी है।

घर की गहन छानबीन में जुटी पुलिस व फोरेंसिक टीम। जागरण
घर की गहन छानबीन में जुटी पुलिस व फोरेंसिक टीम। जागरण

HighLights

  1. मौके से सर्जिकल दस्ताना बरामद, रात में किसी को नहीं लगी भनक
  2. सुबह में पुत्र ने जली हालत में देखा, पुलिस पुत्र से कर रही पूछताछ

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा)। जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र स्थित दोगी गांव में रविवार की रात एक दंपती की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई और शव उनके बिस्तर पर ही जला डाला। घर की नाली में बड़ी मात्रा में खून जमा मिला। बड़ी बात यह कि आसपड़ोस किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह दंपती के पुत्र ने दोनों को जली हालत में देखा तो शोर मचाकर ग्रामीणों को जुटाया।

आशंका जताई गई कि 55 वर्षीय विजय प्रसाद कुशवाहा और उनकी पत्नी 50 वर्षीय कांति देवी की सोते समय हत्या की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी भारत सोनी, डीएसपी राजगीर सुनील कुमार दल-बल समेत गांव पहुंचे और जांच पड़ताल में जुटे।

एसपी ने दी वारदात की जानकारी

एसपी ने बताया कि दोनों शव बुरी तरह जल गए हैं। हत्या के बाद शवों को जलाकर दूसरा रूप देने का प्रयास किया गया है। घटनास्थल से सर्जिकल दस्ताना बरामद किया गया है। दंपती के 22 वर्षीय पुत्र विपिन को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। उसका मोबाइल जब्त कर सीडीआर देखा जा रहा है। डॉग स्क्वायड से घटना के उद्भेदन में मदद लेने का प्रयास किया गया है। फोरेंसिक, तकनीकी व मानवीय जांच में कई तथ्य सामने आए हैं।

एसपी ने कहा कि घटना के पूर्व घर में प्रवेश करने वाला अंतिम व्यक्ति उनका बेटा विपिन और घटना के बाद भी घर में आने वाला पहला व्यक्ति वही है। यह घटना का अंतिम पहलू नहीं है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। फोरेंसिक डायरेक्टर पांच सदस्यीय टीम ने घटनास्थल से कई नमूने जुटाए हैं।

विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता पुराने घर में सोते थे। वे लोग बगल के दूसरे घर में सोते हैं। रविवार को भी दोनों पुराने घर में ही सोए थे। उनके पिता हर सुबह चार बजे घर के अंदर से भैंस बाहर निकाल बाहर बांध देते थे। सोमवार की सुबह छह बजे जब वह आया तो भैंस बाहर नहीं दिखी।

घर का दरवाजा आधा खुला था। नाली से खून बहा था। दौड़कर घर के अंदर गया तो वहां की स्थिति देख स्तब्ध रह गया। शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि रविवार की शाम पास के मंदिर में भजन कीर्तन में विजय प्रसाद शामिल हुए थे। लगभग 10:30 बजे वह घर लौटे थे।

ये भी पढ़ें- Most Wanted: पुलिस की गिरफ्त में आया भागलपुर का नामचीन बदमाश मुहम्मद आफताब, सिर पर था 50 हजार रुपये का इनाम

ये भी पढ़ें- Bettiah News: बेतिया में 36 लोगों को क्यों किया गया गिरफ्तार, बाइकें भी हुईं जब्त; यहां पढ़ें पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।