आज से दुबारा सेवा देंगे अपर समाहर्ता खुर्शीद आलम
नालंदा। पिछले 29 फरवरी को सेवानिवृत्त अपर समाहर्ता खुर्शीद आलम दुबारा अपने पद पर मंगलवार से
नालंदा। पिछले 29 फरवरी को सेवानिवृत्त अपर समाहर्ता खुर्शीद आलम दुबारा अपने पद पर मंगलवार से सेवा देंगे। यह जानकारी डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विभागीय नियमावली के अनुसार उनको पुन: सेवा देने को स्वीकृति प्रदान की है। यह जानकारी जब समाहरणालय में कार्यरत कर्मियों एवं पदाधिकारियों को मिली तो लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अभय कुमार ¨सह, उप समाहर्ता रामबाबू आदि ने बताया कि उनके पुन: पदस्थापित होने से प्रशासनिक व विकास कार्यों में काफी मदद मिलेगी। इधर कुछ कर्मियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि जिले में चल रहे पंचायत चुनाव में उनके सूझ-बूझ का फायदा भी लोगों को मिलेगा। उनका कहना है कि जिले के अंदर प्रशासनिक जटिल समस्याओं का समाधान जिस प्रकार खुर्शीद साहब चुटकी में कर लेते थे। अब दुबारा उसका फायदा कर्मियों के साथ जिलेवासियों को मिलेगा। सूत्रों की मानें तो पूर्व अपर समाहर्ता को वापस जिले में कुछ दिन और सेवा प्राप्त करने व उनके अनुभव को प्रशासनिक कार्य में इस्तेमाल करने की आस लगाए कई अफसर के अलावा डीएम उपर के अधिकारियों से सेवा विस्तार करने के बावत बात कर रहे थे। लेकिन सरकार कुछ शर्तों के साथ उनका पुन: नियुक्ति किया है।