Move to Jagran APP

गला घोंटकर विवाहिता की हत्या, चिता से शव जब्त

पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 11:51 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 11:57 PM (IST)
गला घोंटकर विवाहिता की हत्या, चिता से शव जब्त
गला घोंटकर विवाहिता की हत्या, चिता से शव जब्त

पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतका की पहचान पाचिताड़ा गांव निवासी अशोक राम की पत्नी प्रियंका देवी के रूप में की गयी है। मृतका की मां हरनौत थाना क्षेत्र के चेरन गांव निवासी शांति देवी ने थाना में बयान दिया कि उ्रकी पुत्री प्रियंका की शादी रहुई थाना क्षेत्र के पाचिताड़ा गांव निवासी सियाशरण राम के पुत्र अशोक राम के साथ पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पुत्री को ससुराल वाले प्रताड़ित करते आ रहे थे। कई बार ग्रामीणों ने इसकी पंचायती भी की थी। फिर भी ससुराल वाले अपनी हरकत से बाज नहीं आये। इसी बीच किसी ने सुसराल वालों के कान फूंक दिए कि प्रियंका सौतेली पुत्री है। तबसे प्रियंका को ससुराल में और प्रताड़ित किया जाने लगा। दामाद अशोक राम कहने लगा कि तुम्हारी सौतेली पुत्री है, इसलिए हम नही रखेंगे। वह अक्सर प्रियंका को मायके ले जाने का दबाव देने लगा। धमकी दी थी कि मायके में नहीं रखोगी तो तुम्हारी बेटी को मार देंगे। कुछ दिन पहले जब प्रियंका मायके में थी तो उसका पति फोन से गंदी-गंदी गाली देता था। मृतका दो दिन पहले ही मायके से ससुराल गई थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि गले में फंदा डालकर उसकी पुत्री की हत्या की गई है, फिर चोरी-छुपे लाश जलाने की साजिश थी। हालांकि समय रहते पुलिस पहुंच गई, नहीं तो पुत्री का शव भी नहीं देख पाती। कहकर मां दहाड़ मारकर रोने लगी। थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पेसौर नदी के किनारे से विवाहिता प्रियंका का शव जब्त किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया गया है। पुलिस को देखते ही लाश जलाने की तैयारी कर रहे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.