खेल से बच्चों में होता है शारीरिक व मानसिक विकास : डॉ अरविन्द
बिहारशरीफ : मंगला स्थान स्थित डैफोडिल पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन क
बिहारशरीफ : मंगला स्थान स्थित डैफोडिल पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि किसान कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. डा. अरविन्द कुमार सिन्हा, विशिष्ठ अतिथि प्रो. डा. मणिकान्त सिन्हा, प्रो. डा. सुधीर रंजन, प्रो. डा. हरिनारायण प्रसाद, प्रो. डा. सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, प्रो. डा. रत्नेश अमन, नालंदा कालेज रेन्सी संजय खडगी, रेन्सी शीतल खडगी, रश्मि रानी एवं डैपफोडिल पब्लिक स्कूल के सचीव रविचन्द के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह खेल प्रतियोगिता 16 जनवरी से 24 जनवरी तक चलेगा। आज प्रथम वर्ग से अष्टम वर्ग तक कराटे खेल का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल जैसे- कब्बड़ी, लॉग जम्प, कराटे, शॉट पूट थ्रो, चेस, कैरम, दौड़, जलेबी रेस, एप्पल रेस, स्पून रेस, लेमन रेस, स्लो साइकिल रेस आदि का आयोजन किया जायेगा। खेल में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस खेल प्रतियोगिता के प्रति विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. डा. अर¨वद कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल हमारा एक अभिन्न हिस्सा है। पढ़ाई के साथ-साथ यह भी काफी महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। हमें बहुत खुशी हो रही है कि डैफोडिल पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन करीब एक सप्ताह तक किया जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव रविचंद कुमार ने कहा कि आज के बच्चे शारीरिक कार्य बहुत कम करते हैं। ऐसे में विद्यालय में खेल बच्चों के लिए काफी महत्त्वपूर्ण है। विद्यालय के प्रबंधन समिति के सलाहकार रश्मि रानी ने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य ही विद्यार्थियों को सभी प्रकार का ज्ञान देना है। उन्हें संस्कारी, अनुशासित, सभ्य, स्वस्थ व मेधावी बनाना है। हमारा प्रयास है कि बच्चों में बौद्धिक तथा शारीरिक विकास हो। इसके लिए विद्यालय हमेशा तत्पर है। इस अवसर पर विद्यालय के खेल प्रशिक्षक विजय कुमार वर्मा, श्रवण कुमार शर्मा, पुनम कुमारी, रविरंजन भारती, नीलम कुमारी, शगुफ्रता जहां, मरियम प्रवीण, निरंजन कुमार, सुराजीत सांमन्ता, अतुल अभिलाष, अमिताभ पाल मिन्ज एवं अन्य शिक्षकगण व विद्यार्थी मौजूद थे।