टेंपो चालकों की कसी नकेल, 15 टेंपो किए गए जब्त
बिहारशरीफ। जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को एन एच 20 स्थित बिहारशरीफ बाइपास पर सड़क सुरक्षा माह के चौथे दिन सघन चेकिग अभियान चलाया। निशाने पर बिना वैध कागजात के चल रहे टेम्पो चालक रहे। बिना वैध कागजात व ओवरलोड चल रहे 15 सवारी टेम्पो को जब्त किया गया। इस संबंध में डीटीओ ने बताया कि टेम्पो जब्त करने के बाद उन पर जुर्माना किया गया है। इस बीच कुछ कथित टेम्पो संघ के नेता दबाव बनाने लगे कि सारे टेम्पो बिना कार्रवाई के छोड़ दिए जाएं।
बिहारशरीफ। जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को एन एच 20 स्थित बिहारशरीफ बाइपास पर सड़क सुरक्षा माह के चौथे दिन सघन चेकिग अभियान चलाया। निशाने पर बिना वैध कागजात के चल रहे टेम्पो चालक रहे। बिना वैध कागजात व ओवरलोड चल रहे 15 सवारी टेम्पो को जब्त किया गया। इस संबंध में डीटीओ ने बताया कि टेम्पो जब्त करने के बाद उन पर जुर्माना किया गया है। इस बीच कुछ कथित टेम्पो संघ के नेता दबाव बनाने लगे कि सारे टेम्पो बिना कार्रवाई के छोड़ दिए जाएं। लेकिन उनको स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि जुर्माना बिना जमा किए किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। डीटीओ ने कहा कि यातायात नियमों का पालन हर हाल में सभी को करना होगा। अगर टेम्पो चालक यातायात नियमों का पालन पूरी इमानदारी से करें तो कोई उनको परेशान नहीं करेगा। यह चेकिग अभियान लगातार चलेगा। 5 बाइकरों पर 5 हजार जुर्माना
नगरनौसा : पूरे जिले में वाहनों की सघन जांच चल रही है। सड़क सुरक्षा माह को लेकर किए जा रहे इस जांच में हर दिन विभाग को एक बड़ा राजस्व भी प्राप्त हो रहा है। थानाध्यक्ष नील कमल के नेतृत्व में गुरुवार को थाना गेट कैंपस के पास राष्ट्रीय उच्च पथ 30 पर वाहनों की जांच की गई। जिसमें कुल 5 बाइक सवारों पर कागजात के अभाव में हजार-हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। इस दौरान वाहन चालक चेकिग हो रहे रास्ते जाने से बचते दिखें। वहीं दूसरी ओर जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलने से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा है।