विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नालंदा: शिक्षक ने छात्रा से की गंदी हरकत, HM ने पीड़िता का ही नाम काटने का सुनाया फरमान

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:49 PM (IST)

हिलसा के एक मध्य विद्यालय में उर्दू शिक्षक पर छात्रा को प्रलोभन देकर गलत हरकत करने का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

शिक्षक ने छात्रा से की गंदी हरकत (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

शिक्षक ने छात्रा से की गंदी हरकत (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. हिलसा में उर्दू शिक्षक पर छात्रा से गलत हरकत का आरोप।

  2. प्रधानाध्यापक ने छात्रा का नाम काटने की धमकी दी।

  3. शिक्षक को केवल आचरण सुधारने की चेतावनी देकर छोड़ा।

संवाद सहयोगी, हिलसा (नालंदा)। शिक्षा के मंदिर में एक शिक्षक द्वारा एक छात्रा को रुपया देने का प्रलोभन देकर छात्रा के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। घटना की खबर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को मिला तो छात्रा को विद्यालय से नाम काटने का कहा गया, वहीं शिक्षक को चेतावनी दिया गया कि अपना आचरण सुधार करें अन्यथा सुधार दिया जाएगा। यह मामला बीआरसी के समीप मध्य विद्यालय हिलसा से जुड़ा हुआ है।

बताया गया है कि हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के मध्य विद्यालय हिलसा में एक उर्दू शिक्षक के पद स्थापित है। उक्त शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा को रुपया देने का प्रलोभन देकर विद्यालय में ही गंदी हरकत करते हुए देखे जा रहे हैं। 

छात्रा को विद्यालय से नाम काटने की फरियाद सुना दी

इस घटना की जानकारी जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजेंद्र प्रसाद मिला तो त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने स्तर से छात्रा को विद्यालय से नाम काटने की फरियाद सुना दिया गया। उर्दू टीचर पर अपना आचरण सुधारने को कहा गया है। अगर सुधार नहीं किया गया तो सुधार देने की बात भी कही गई है। 

अब शिक्षक बताएं अगर इस तरह की टीचर विद्यालय में पढ़ाएंगे तो अपनी बेटियों को पढ़ने के लिए कैसे लोग भेज सकते हैं। जब घटना की जानकारी प्राप्त हुई तो मैंने प्रधानाध्यापक के मोबाइल पर संपर्क करने के बाद बताया गया है कि इस तरह की घटना की खबर मेरे पास भी पहुंची है। 

संज्ञान लेते हुए उक्त शिक्षक पर विशेष तौर पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। लेकिन ऐसे शिक्षक पर शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी इस मामले में संज्ञान नहीं लेते हैं तो उस विद्यालय में कभी भी रक्त रंजित होने की प्रवल संभावना बनी हुई है। इस मामला में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीतीश रंजन से बात करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं किये।

यह भी पढ़ें- नालंदा में रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप, चौकीदार के भतीजे के पेट में मारी गोली; गांव में तनाव