विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेन स्टेडियम में 51 युवकों ने बिना दहेज शादी की ली शपथ

By JagranEdited By:
Published: Mon, 17 Aug 2020 10:27 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 06:13 AM (IST)

सामूहिक कन्यादान द्वारा चलाए जा रहे 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 51 युवाओं को दहेज बाल विवाह ...और पढ़ें

बेन स्टेडियम में 51 युवकों ने बिना दहेज शादी की ली शपथ
बेन स्टेडियम में 51 युवकों ने बिना दहेज शादी की ली शपथ

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : सोमवार को बेन प्रखंड के स्टेडियम में 51 युवकों बिना दहेज शादी करने की शपथ ली। सामूहिक कन्यादान मुहिम चला रहे सौरभ कुमार ने बताया कि अगले साल 11 मार्च को बेन पोखर पर 51 जोड़ों का एक साथ विवाह कराया जाएगा। मुहिम से जुड़े लोगों के सहयोग से सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार के तौर पर पलंग, बिस्तर, स्टील का बक्शा, स्टील का बर्तन सेट, वर-वधु की पोशाक दी जाएगी। इसके अलावा विवाह में आए सभी लोगों को सामूहिक भोज कराया जाएगा। डेकोरेशन व पंडाल से लेकर सभी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता काजू कुमार ने की। इस अवसर पर संजय कुमार डीलर, प्रमोद कुमार, राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी कुंदन कुमार पांडे, आकाश कुमार, सुरज कुमार, ऋषि कुमार, मिथुन कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार, गोलू कुमार, अजीत कुमार, प्रभात कुमार, विपिन कुमार, सोनू कुमार, विनय कुमार, नीतीश कुमार, अभिषेक कुमार, धर्मवीर कुमार, दिलखुश कुमार, निशी कुमार, प्रदुम्न कुमार, सरताज सिंह, सोनू, विक्की, विकास, रजनीश, प्रशांत पुरुषोत्तम, सोनू, धर्मवीर, राजीव, शक्ति, मानस रंजन, प्रहलाद, नीतीश, बुल्ली महतो, राहुल महतो, विकास, विपिन यादव, पुटुस यादव, प्रमोद, सत्येन्द्र कुमार, शुद्ध प्रवीण व संतोष यादव ने शपथ ली।