Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाबालिग बेटी को ढूंढती रही सगी मां.. सौतेले मां-बाप कराते रहे देह व्यापार, घिनौनी करतूत का ऐसे हुआ पर्दाफाश

    By rajnikant sinhaEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 05:59 PM (IST)

    नालन्दा थाने की पुलिस ने बेटी को जबरन देह व्यापार के धंधे में झोंकने वाले सौतेले माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ने तीन शादियां की हैं। वह अपनी तीसरी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता है। इधर पीड़िता की सगी मां ने करीब डेढ़ महीने पहले गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

    Hero Image
    बेटी से जबरन देह व्यापार करवाने वाले सौतेले मां-बाप गिरफ्तार

    Bihar Crime News : जागरण संवाददाता, बिहार शरीफ। बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) जिले में नालंदा थाना पुलिस ने बेटी को जबरन देह व्यापार के धंधे में झोंकने वाले सौतेले पिता व सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है।

    थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपित पिता ने अपनी तीसरी पत्नी के साथ मिलकर अपनी नाबालिग बेटी (Minor Girl) को जबरन इस धंधे में धकेल दिया। करीब डेढ़ महीने से आरोपित पिता बेटी को राजगीर में रखकर देह व्यापार करवा रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना क्षेत्र की एक महिला ने डेढ़ माह पूर्व अपनी पुत्री की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की थी।

    इसी बीच शुक्रवार को मौका पाकर नाबालिग किशोरी (Minor Girl) किसी तरह आरोपित सौतेली मां के चंगुल से निकलकर अपनी मां के पास पहुंची और सारी कहानी बयां की।

    युवती और उसकी मां ने तुरंत इस मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी। सौतेले माता-पिता के द्वारा बेटी से जबरन देह व्यापार करने का आरोप लगाने का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया

    आरोपित पिता ने की हैं तीन शादियां

    थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपित पिता परवलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी ने तीन शादियां की हैं। अभी वह अपनी तीसरी पत्नी के साथ रहता है। पहली पत्नी को छोड़ने के बाद आरोपी ने दूसरी शादी की थी।

    यह भी पढ़ें : सरकारी स्‍कूल के छात्रावास से 55 छात्राएं भागीं, सोता रह गया गार्ड; भागने की वजह कर देगी हैरान

    कुमार ने बताया कि आरोपी ने जिस महिला से दूसरी शादी रचाई थी, वह भी पहले से शादीशुदा थी। पीड़िता नाबालिग उसी महिला के पहले पति से है।

    तीसरी शादी आरोपित ने एक मुस्लिम महिला से की, जिसके साथ वह राजगीर (Rajgir) के एक किराए के मकान में रह रहा था। उसी के साथ मिलकर वह नाबालिग पीड़िता से देह व्यापार करवा रहा था।

    सोहसराय थाना क्षेत्र में है घर

    पीड़िता ने बताया कि आरोपित पिता का बड़ी पहाड़ी बिहारशरीफ (Bihar Sharif) में भी घर है। आरोपी अपनी सौतेली बेटी को डेढ़ माह पहले बहला-फुसलाकर तीसरी पत्नी के पास ले गया था और राजगीर के होटल में उससे जबरन देह व्यापार का धंधा करवाने लगा।

    यह भी पढ़ें : रियाज की गिरफ्तारी के बाद मोतिहारी व मुजफ्फरपुर में NIA की छापेमारी, कई ठिकानों को खंगाला