Move to Jagran APP

क्रिकेट सितारों की चमक से जगमगाएगी राजगीर की वादियां

नालंदा। दर्शकों से खचाखच भरा स्टेडियम तथा तालियों की गड़गड़ाहट की आवाज का सपना अब बहुत जल्द साकार होने

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 12:12 AM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 12:12 AM (IST)
क्रिकेट सितारों की चमक से जगमगाएगी राजगीर की वादियां
क्रिकेट सितारों की चमक से जगमगाएगी राजगीर की वादियां

नालंदा। दर्शकों से खचाखच भरा स्टेडियम तथा तालियों की गड़गड़ाहट की आवाज का सपना अब बहुत जल्द साकार होने वाला है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टार क्रिकेटरों को हम राजगीर की वादियों में खेलते हुए देख सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सह स्पो‌र्ट्स एकेडमी के निर्माण से राजगीर के इतिहास में एक नया अध्यायय जुड़ जाएगा। ज्ञात हो राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अतिमहत्त्वपूर्ण परियोजनाओं में एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सह स्पो‌र्ट्स एकेडमी का निर्माण कार्य योजना का प्रारूप तैयार किया जा चुका है। अब बहुत जल्द कार्य भी आरंभ हो जाएगा। पांच सौ एकड़ भूमि का किया गया अधिग्रहण

loksabha election banner

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए राजगीर प्रखंड के मेयार पंचायत स्थित दो गांव ठेरा व ¨हदूपुर का चयन किया गया है। जो राजगीर छबिलापुर सड़क मार्ग में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के चारदिवारी से बिल्कुल सटा हुआ है। दोनों ही गांव के लगभग 500 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है। जिसका प्राक्कलन तैयार किया जा चुका है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सह स्पो‌र्ट्स एकेडमी के निर्माण का जिम्मा राज्य सरकार ने भवन निर्माण् विभाग को सौंपा है।

कुल 6 अरब 33 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम

अंतरराष्ट्रीय किकेट स्टेडियम सह एकेडमी के लिए कुल 6 अरब 33 करोड़ की लागत लगेगी। लगभग 500 एकड़ अधिग्रहित भूमि में से 90 एकड़ भूमि पर दुनिया भर के विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण सह स्पो‌र्ट्स एकेडमी खोले जाएंगे। वहीं 45 एकड़ में स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। शेष बचे भूमि में वाहन पड़ाव, प्रशिक्षु खिलाड़ियों का आवास, भोजनालय, विभिन्न खेलों से जुड़े विषयों के पुस्तकालय, अस्पताल, अतिथि गृह, विभिन्न खेलों के उपस्कर सह संसाधन कक्ष इत्यादि शामिल बनाये जाएंगे। 2020 तक स्टेडियम का कार्य हो जाएगा पूरा

इस अंतरराष्ट्रीय स्पो‌र्ट्स एकेडमी से एक बार फिर बिहार का नाम विश्व पटल पर नजर आएगा। इस स्पो‌र्ट्स एकेडमी सह अंतराष्टीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य का डीपीआर बनाकर सरकार को सौंप दिया गया है। सरकार की घोषणा के अनुसार इसका निर्माण 2020 तक पूरा हो जाएगा। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता राम इकबाल साह ने बताया कि 90 एकडेसिमल जमीन में अंतरराष्टीय स्पो‌र्ट्स एकेडमी का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण के पूर्व पहले चहारदिवारी का कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के दर्शक दीर्घा मे कुल 35 हजार लोगो के बैठने की क्षमता होगी। जिसमे दर्शक सभी प्रकार के राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के अलावे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का लुत्फ उठा सकेंगे ।

मुख्यमंत्री के स्वप्निल योजनाओं में एक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर को विश्व स्तरीय बनाने का हर संभव प्रयास किया है। इसके लिए कई बड़ी योजनाओं को मूर्त रूप भी दिया गया है। चाहे घोड़ा कटोरा की बात हो या अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल के निर्माण की। मुख्यमंत्री ने विकास के सपने को सदा साकार करने का प्रयास किया। राजगीर भ्रमण के दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की बात कही थी। आज उनका यह सपना भी साकार होता दिख रहा है। इसके लिए सारी औपचारिकता पूरी की जा चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.