छेड़खानी का विरोध करने पर मारी गोली
छेड़खानी का विरोध करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया।
बिहारशरीफ । छेड़खानी का विरोध करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। बदमाशों ने युवक को दो गोली मार दी। गोली से घायल युवक को सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना बिहार थाना के कल्याणपुर मोहल्ला में गुरुवार की सुबह हुई। बताया जाता है कि गांव के एक युवक रवि कुमार एक युवती से अक्सर छेड़छाड़ कर रहा था।
इस बाबत उसकी मां ने बिहार थाना में इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस गांव जाकर उक्त युवक को लप्पड़ थप्पड़ कर हिदायत देकर छोड़ दी थी। इसी के प्रतिशोध में गुरुवार की सुबह युवक रवि कुमार उक्त महिला के घर पर आकर गाली-गलौज कर रहा था। इसके बाद युवती की मां जब इसका विरोध किया तो उसके साथ भी हाथापाई की गई। इसी बीच उसी घर में रह रहे किराएदार 22 वर्षीय धनंजय कुमार बाहर निकल कर छेड़खानी का विरोध किया। तभी रवि व उसके साथ ने नकुल यादव ने दो गोली मार दी। इस घटना के बाद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गया।
बाद में सूचना मिलते ही बिहार थानाध्यक्ष केशव कुमार मजूमदार मौके पर पहुंच कर नकुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मौके पर से एक खोखा भी बरामद किया है। घायल युवक को पटना रेफर कर दिया गया है। इस बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें उक्त दोनों युवकों को नामजद आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस दूसरे साथी की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है।