विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीड़ बढ़ने की नहीं थी सूचना, दम घुटने से हुई 9 की मौत; नालंदा SP ने बताया शीतला मंदिर में कैसे हुआ हादसा?

Published: Tue, 31 Mar 2026 02:01 PM (IST)

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में मंगलवार सुबह भगदड़ (Sheetla mata mandir stampede) मचने से 9 लोगों की ...और पढ़ें

HighLights

  1. नालंदा मंदिर भगदड़ में 9 लोगों की मौत, 7 घायल।

  2. अत्यधिक गर्मी और भीड़ से दम घुटने के कारण हादसा।

  3. मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा।

डिजिटल डेस्क, नालंदा। Bihar Stampede News: बिहार के नालंदा में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बिहारशरीफ के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़ (Nalanda mandir stampede) मच गई, जिसमें 8 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हैं। यह घटना कैसे हुई और मौत के पीछे क्या कारण थे? इस पर नालंदा प्रशासन ने मीडिया को जानकारी दी है।

SP भारत सोनी ने बताया कि उन्हें आज सुबह मंदिर में भारी भीड़ की सूचना मिलीं। भारी भीड़ और गर्मी के बीच जब महिलाएं ठंडे पानी में स्नान के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश कर रही थीं, तो बहुत सारी महिलाएं दम घुटने और पानी की कमी के कारण बेहोश होकर गिरने लगीं। इसी अफरा-तफरी के बीच, भीड़ बेकाबू हो गई और यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई।

भीड़ बढ़ने की पहले से नहीं थी जानकारी

उन्होंने बताया कि वहां पहले से चौकीदारों की नियुक्ति थी, लेकिन पूर्व में यह सूचना नहीं दी गई थी कि इतनी सारी भीड़ वहां होगी। SIT टीम गठित की गई है। FSL टीम वहां पहुंच गई है, CCTV कैमरों की हम जांच कर रहे हैं। कोई लापरवाही पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं, DM कुंदन कुमार ने कहा, "आज नालंदा के मां शीतला मंदिर में काफी भीड़ हो जाने के कारण बहुत दुखद घटना हुई है। राहत-बचाव कार्य किया गया। जिन लोगों की मौत हुई है। उनके परिवारों के लिए 6 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की गई है। 8 में से 7 लोगों की पहचान हो गई है। 8 लोग घायल हैं, सभी की हालत स्थिर है, एक को इलाज के लिए रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओंं की मौत; 8 लाख रुपये मुआवजे का एलान

यह भी पढ़ें- नालंदा में भगदड़ से हुई मौतों पर CM नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का किया एलान