सिलाव बाजार में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी
बुधवार की रात सिलाव बाजार संगत कुआँ शिव मंदिर के पास बंद घर के ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। इसकी भनक मकान मालिक को गुरुवार की सुवह में तब हुआजब वह मकान का मुख्य द्वार खोलकर घर मे दाखिल हुआ।मकान मालिक धुर्व नारायण सिंह उर्फ धोबी सिंह जो की राजगीर थाना क्षेत्र के बलौर निवासी हैंबताया कि सिलाव में मेरा दो मकान है।
संवाद सूत्र, सिलाव : बुधवार की रात सिलाव बाजार में संगत कुआं शिव मंदिर के पास बंद घर का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपए के सामान बटोरकर फरार हो गए। चोरी की भनक मकान मालिक को गुरुवार की सुबह में तब हुई, जब वे मकान का मेन गेट खोलकर घर में दाखिल हुए। मकान मालिक ध्रुवनारायण सिंह उर्फ धोबी सिंह राजगीर थाना क्षेत्र के बेलौर निवासी हैं। बताया कि सिलाव में उनके दो मकान हैं। वे खुद बाईपास के किनारे पुराने मकान में रहते हैं लेकिन रोजाना सुबह-शाम दूसरे घर में आते-जाते रहते हैं। बताया कि बुधवार की शाम में ही वे घर बंद कर गए थे, गुरुवार की सुबह जब घर में आए और मेन गेट खोला तो अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा दिखा। सीढ़ी के गेट में लगा ताला टूटा हुआ था। बताया कि डायनिग हॉल में रखा उनकी दुकान का सामान चोरी गया है। जिसकी कीमत करीब बीस हजार थी। कमरों का दरवाजा भी तोड़ने का प्रयास किया गया प्रतीत हो रहा है लेकिन चोरों को स़फलता नहीं मिली। बताया कि घर में चोर छत के सहारे सीढ़ी घर से दाखिल हुए होंगे। इस घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई है। पुलिस ने अभी तक मौके का मुआयना नहीं किया है।
...................
नानंद रोड से ट्रैक्टर चोरी
...........
संवाद सूत्र गिरियक: सहायक थाना पावापुरी क्षेत्र के नानंद रोड से बुधवार की रात चोरों ने एक घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर चोरी कर लिया। ट्रैक्टर कदमतर निवासी मनीष कुमार का था। उसने बताया कि रात में बीआर 21 जीए 9486 नंबर का इंडो फॉर्म ट्रैक्टर घर के सामने खड़ा किया था। सुबह देखा तो ट्रैक्टर गायब था। आसपास काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो चोरी की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ ट्रैक्टर चोरी का मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है। ट्रैक्टर की बरामदगी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।