पुण्यतिथि पर पहुंचे राजद विधायक ने सरकार पर किया कटाक्ष
एकंगरसराय : देश की रक्षा की जिम्मेवारी देश के जांबाज सैनिकों के कांधे पर है। अपनी जान की कुर्बानी द
एकंगरसराय : देश की रक्षा की जिम्मेवारी देश के जांबाज सैनिकों के कांधे पर है। अपनी जान की कुर्बानी देकर देशवासियों की इज्जत व मान-सम्मान की वे रक्षा करते हैं। उक्त बातें हिलसा के राजद विधायक सह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति ¨सह यादव ने मंगलवार को कही। वे बाबू बिगहा गांव निवासी पूर्व सैनिक चन्द्रिका प्रसाद यादव की पांचवी पुण्यतिथि पर उनके गांव आए थे। इस मौके पर उन्हेंने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी । उन्होंने कहा कि सैनिक चंद्रिका प्रसाद यादव सेना में रहते हुए श्रीलंका शांति सेना, कारगिल युद्ध मे शामिल होकर अपनी वीरता का परिचय दिया था। कई मेडल, प्रशस्ति-पत्र से उन्हें सम्मानित किया गया था। उन्होंने केन्द्र पर राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में हत्या, लूट, दुष्कर्म,अपहरण आदि की घटनाएं चरम पर है। बिहार में डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है। सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। गरीब, शोषित, पीड़ित,दलितों का अधिकार छीना जा रहा है। भाजपा एवं आरएसएस के लोग बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहते हैं। इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष मो. हुमायूं तारिक, बिनोद यादव , महिला प्रकोष्ठ महासचिव राजमन्ती पाण्डेय, राजद नेता कल्लू मुखिया, विजय यादव, मो.टनटन खां, दीपक कुमार ¨सह, प्रमोद यादव, दिनेश प्रसाद, योगेश प्रसाद, रामेश्वर पहलवान, सिद्देश्वर बाबा, अनिल प्रसाद, टुनटुन यादव, मंटु यादव, उपेन्द्र महतो, गजेन्द्र यादव सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग मौंजूद थे।