रमजान का पहला रोजा संपन्न
रविवार की संध्या रोजेदारों ने इफ्तार कर अपना रोजा मुकम्मल किया।
नालंदा। रविवार की संध्या रोजेदारों ने इफ्तार कर अपना रोजा मुकम्मल किया। इफ्तार का वक्त संध्या 6.30 मुकर्रर था। मगरिब की नमाज के बाद रोजदारों ने खजूर खा कर अपना रोजा खोला। रमजान का पहला दिन होने के कारण रोजेदारों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक थी। रमजान को लेकर मस्जिदों में नमाजियों की भी जबरदस्त भीड़ देखी गई। छज्जु मुहल्ला की 5 वर्षीय फीदरा इकबाल के रोजे रखने की खबर भी शहर में चर्चा का विषय था। इस संदर्भ में उनके पिता मो. इकबाल कहते हैं कि फीदरा की इच्छा को नकारा नहीं जा सकता था। इस कारण उसकी तीव्र इच्छा को देखते हुए उसे रोजा करने की इजाजत दी गई। रोजे के कारण शाम में खरीदारों की जबरदस्त भीड़ भी बाजार में देखी गई। लोग अपनी जरूरत की सामग्री खरीदने के अलावा अगले दिन का भी इंतजाम कर रहे थे।