महोत्सव की तैयारी को अधिकारियों ने दिए अंतिम रूप
नालंदा। 28 नवम्बर से शुरू हो रहे राजगीर महोत्सव की सफलता को लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कु
नालंदा। 28 नवम्बर से शुरू हो रहे राजगीर महोत्सव की सफलता को लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीन दिनों के राजगीर प्रवास को लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार को जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक किया। आरआईसीसी में आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम ने कहा कि इस बार को राजगीर महोत्सव की सफलता को लेकर आप सभी को जो टास्क दिया गया है। आप उसपर पूरी तरह से मुस्तैद रहें। जिन्हें जिस स्थान पर जिस विभाग में जिस इवेंट और व्यवस्था में जिन्हें लगाया गया है उसपर वे पूरी तरह से खरा उतरे। किसी प्रकार कि कोताही बरतने वाले अधिकारी और पदाधिकारी पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि इस बार महोत्सव में काफी उंचे दर्जे के कलाकार आ रहे हैं। इस लिहाज से भीड़ भी काफी होगी। इस लिहाज से आप हमेशा अपने आखें खुले रखें। अधिकारी और पदाधिकारी महोत्सव देखने में मशगूल ना हो।
व्यवस्था में खलल डालने वालों होगी सख्त कार्रवाई
हैंगर के अंदर जो मजिस्ट्रेट नियुक्त है उन्हें खास अलर्ट रहने की आवश्यकता है। काई भी व्यक्ति कुर्सी के उपर खड़ा ना हो या काई भी किसी तरह के अव्यवस्था फैलाने की कोशिश न करें। इस बात का पूरा ख्याल रखा जाय। उन्होंने कहा कि अगर कोई अव्यवस्था फैलाने का कोशिश कर रहा हो तो उसे तुरंत रोंके। आप से कंट्रोल नहीं हो पा रहा हो तो उच्च अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पर्किंग जोन के अधिकारी ख्याल रखें कि कोई ड्राप गेट से अन्दर ना जा सके। उन्होंने कहा कि जीन पदाधिकारियों को ज्वाईंट नोट अब तक नहीं मिला है। वे गोपनीय साखा से प्राप्त करें। श्री राजन ने कहा कि महोत्सव क्षेत्र में साफ-सफाई हमेशा ही बना रहे इस बात का ख्याल रखा जाय। वहीं शौचालयों में भी पूरी तरह सफाई हो इसके लिए शौचालयों के पास प्राप्त पानी तथा सफाई कर्मी हमेशा मुस्तैद रहे। उन्होंने कहा कि महोत्सव क्षेत्र निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो इसकी पूरी व्यवस्था का ख्याल रखा जाय। उन्होंने कहा कि सीएम के आगमन को लेकर भी जिन पदाधिकारियों को जो डयूटी दी गयी है वें उसका पूरी मुस्तैदी से ख्याल रखें। इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक विवेकानंद ने कहा कि राजगीर महोत्सव के अवसर पर सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था किया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति की गयी है। सादे लिवास में भी पुलिस महिला एवं पुरुष वर्ग बल को नियुक्त किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को यह समझ कर काम नहीं करना है कि यह पुलिस का काम है। आप को किसी तरह का कोई अवांछित व्यक्ति या अवांछित वस्तु कहीं नजर आए तो उसे तुरंत उसका केयर करें। उन्होंने कहा महोत्सव के हर जोन में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की नियुक्ति की गई है। परन्तु हर पुलिस बल का दायित्व एक समान है।