विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में पुनपुन नदी ने थामी रेल की रफ्तार: 10 MEMU ट्रेनें रद, कई गाड़ियों के बदले रूट

Published: Mon, 07 Sep 2026 10:50 AM (GMT+05:30)

पुनपुन नदी में जलस्तर बढ़ने से पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते 10 मेमू ट्रेनें ...और पढ़ें

रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा पानी। फोटो जागरण

रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा पानी। फोटो जागरण

HighLights

  1. पुनपुन नदी में जलस्तर बढ़ने से रेल परिचालन प्रभावित।

  2. पटना-गया रेलखंड पर डाउन लाइन निलंबित, 10 मेमू ट्रेनें रद्द।

  3. कई ट्रेनों के मार्ग बदले, यात्री यात्रा से पहले जानकारी लें।

संवाद सहयोगी, हिलसा। पटना-गया रेलखंड पर पुनपुन नदी के पुल पर पानी का स्तर बढ़ने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। इंजीनियरिंग विभाग की सलाह के बाद चार सितंबर की रात से पुल संख्या-21 पर डाउन लाइन से रेल परिचालन अगले आदेश तक निलंबित रखा गया है। इसके कारण रेलवे ने सात सितंबर को 10 मेमू ट्रेनों को रद कर दिया। वहीं, कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

पुनपुन पुल पर परिचालन बाधित होने के कारण मार्ग बदली गई अधिकांश ट्रेनों को पटना से फतुहा, दनियावां, हिलसा, इस्लामपुर और नटेसर होकर चलाने की व्यवस्था की गई है।

इससे पटना-गया रेलखंड के प्रभावित हिस्से को बाईपास किया जा सकेगा। साथ ही, इस मार्ग पर पड़ने वाले हिलसा, दनियावां, इस्लामपुर और आसपास के यात्रियों के लिए भी यह महत्वपूर्ण बदलाव इन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

7 सितंबर को चलने वाली ट्रेनों में बदलाव

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम बदला हुआ मार्ग
18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस बरकाकाना-राजगीर-तिलैया-पहाड़पुर/निर्धारित मार्ग-बनाही-पटना-गया-कोडरमा
18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस बनाही-पीएमआई-तिलैया-राजगीर-बरकाकाना-कोडरमा-गया-पटना
63390 नवादा-पटना मेमू दनियावां-फतुहा-पटना
63389 पटना-नवादा मेमू पटना-फतुहा-दनियावां-नवादा
63391 इस्लामपुर-पटना मेमू दनियावां-फतुहा-पटना
63392 पटना-इस्लामपुर मेमू पटना-फतुहा-दनियावां-इस्लामपुर

यात्रियों के लिए खास सूचना

पटना से हिलसा-इस्लामपुर आने-जाने वाले यात्री बदले मार्ग वाली ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लें। सभी ट्रेनें एक ही मार्ग से नहीं चलेंगी। इसलिए, स्टेशन पहुंचने से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन और मार्ग की पुष्टि करना जरूरी होगा। पुनपुन नदी के जलस्तर और पुल की स्थिति को देखते हुए परिचालन व्यवस्था में आगे भी बदलाव किया जा सकता है।

स्टेशन प्रबंधक ने दी जानकारी

हिलसा स्टेशन प्रबंधक वीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि बाढ़ के कारण डाइवर्ट हुई कई ट्रेनें फतुहा-हिलसा-इस्लामपुर रेल मार्ग से गुजरेंगी। इसकी जानकारी विभाग की ओर से मिली है। यात्रा से पहले यात्री एनटीईएस, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें।

यह भी पढ़ें- Good News: ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन अब 18 फेरे ज्यादा लगाएगी, 29 नवंबर तक हफ्ते में 2 दिन चलेगी