कराटे ग्रेडिग पास करने वाले खिलाड़ियों को मिला यलो बेल्ट
गुरूवार को नालंदा जिला मुख्यालय के बिहार क्लब में नालंदा स्पोटर्स एकेडमी के द्वारा ग्रेडिग परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के बिहारशरीफ अस्थावां गिरियक पावापुरी चंडी हिलसा एकंगरसराय प्रखंड के विभिन्न निजी विद्यालयों के कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। कराटे ग्रेडिग प्रतियोगता में हिस्सा लेने वाले विद्यालयों में संसकृति पब्लिक सकूल चाणक्य पब्लिक स्कूल पूर्वी इलेमेनट्री स्कूल डीएम स्कूल पीजी इंटरनेशल स्कूल डीपीएस पब्लिक स्कूल विद्या बिहार स्कूल जैसे लगभग 20 विद्यालयों के 250 खिलाड़ियों नपे अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए येल्लों बेल्ट का टेस्ट दिया।
बिहारशरीफ : जिला मुख्यालय के बिहार क्लब स्थित नालंदा स्पोटर्स एकेडमी ने गुरुवार को ग्रेडिग परीक्षा का आयोजन किया। जिसमें जिले के बिहारशरीफ, अस्थावां, गिरियक, पावापुरी, चंडी, हिलसा, एकंगरसराय प्रखंड के कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कराटे ग्रेडिग प्रतियोगता में संस्कृति पब्लिक स्कूल, चाणक्य पब्लिक स्कूल, पूर्वी इलेमेन्ट्री स्कूल, डीएम स्कूल, पीजी इंटरनेशल स्कूल, डीपीएस पब्लिक स्कूल, विद्या बिहार स्कूल सहित लगभग 20 विद्यालयों के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए येल्लो बेल्ट टेस्ट दिया। जिसमें 200 खिलाड़ियों ने अपना बेहरीन प्रदर्शन करते हुए टेस्ट पास किया। इस टेस्ट में नालंदा स्पोर्ट एकेडमी के विकास कुमार, सुनीता कुमारी, सत्यम कुमारी, सन्नी कुमार, अमन कुमार, फैयाज, विक्की, निशांत कुमार व एकेडमी के मेम्बरों की देखरेख में कराटे ग्रेडिग का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि रश्मि कुमारी, शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि पढ़ाई के साथ मार्शल आर्ट की भी भूमिका अहम है।