बालू लदा ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत, एक घायल
बिहारशरीफ। बिहारशरीफ-पावापुर मार्ग पर स्थित रिलांइस पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की शाम बालू लदे ट्रैक्टर के गड्ढे़ में पलट जाने से उसमें दब कर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
बिहारशरीफ। बिहारशरीफ-पावापुर मार्ग पर स्थित रिलांइस पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की शाम बालू लदे ट्रैक्टर के गड्ढे़ में पलट जाने से उसमें दब कर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक अनिल यादव व घायल लालू विजवन का रहने वाला है। सूचना मिलते ही दीपनगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर लगभग एक घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
घटना के बारे में जन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान ने बताया कि दोनों तेतरामा के दरियापुर से बालू लादकर बिहारशरीफ आ रहे थे। तभी बिजबन पर स्थित पुल के पास 12 चक्का ट्रक ने लहेरिया कट काटा जिससे ट्रैक्टर चालक चकमा खा गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के कारण अनिल यादव की मौत हो गई।
एक घंटे तक रहा सड़क जाम : मौत की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहारशरीफ-नवादा मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। साथ ही घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग पर डटे हुए थे। जानकारी के अनुसार मौके पर सीओ ने पहुंचकर मुआवजे की राशि दी तब जाकर जाम हटा। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।