चाचा-भतीजा की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार, 9 अब भी फरार
नालंदा। राजगीर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में जमीन की खातिर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक हत
नालंदा। राजगीर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में जमीन की खातिर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार किया है। बता दें कि मंगलवार की शाम सजा काटकर लौटे दीक्षा ¨सह व उसके भतीजे संजीव ¨सह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 22 साल पहले विजय ¨सह व दीक्षा ¨सह के बीच इस जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसमें विजय ¨सह के तीन भाइयों की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में दीक्षा ¨सह को उम्र कैद की सजा हुई तो हत्याकांड का दूसरा आरोपित संजीव ¨सह फरार बताया जा रहा था। डेढ़ साल पहले दीक्षा जेल से सजा काटकर लौटा था। इस बीच छठ को लेकर संजीव ¨सह भी गांव आया हुआ था। कहा जा रहा है कि दीक्षा व संजीव छठ का सायंकालीन अर्घ्य देने घाट पर जा रहे थे कि घर से आगे पूर्व से घात लगाए विजय सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था। इस मामले में कुल 10 लोग आरोपित किए गए थे।