हैवानियत की हद: डायन का आरोप लगा महिला की गर्दन काट डाली
नालंदा में डायन का आरोप लगा एक युवक ने अपने साथियों के साथ एक वृद्ध महिला की गर्दन काट डाली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
नालंदा [जेएनएन]। जिला के पचेतन गांव में डायन का आरोप लगा एक वृद्ध महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस कर्ज की राशि नहीं चुकाने पर हत्या की बात कह रही है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार पचेतन गांव में पड़ोस के सोनू रविदास ने चार-पांच लोगों के साथ महिला की गर्दन को काट डाला। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया। घटना की एफआइआर में सोनू सहित पांच लोगों को आरोपित किया गया है।
पुलिस के अनुसार वृद्धा राजकुमारी देवी पचेतन गांव की रहने वाली थी, जिसने पड़ोसी से 80 रुपये कर्ज लिए थे। वह कर्ज की राशि लौटा नहीं पाई। इससे नाराज सोनू ने उसपर डायन होने का आरोप गलाया और घटना को अंजाम दिया।