लोकतंत्र में कुछ भी स्थायी नहीं होता है : बीडीओ
नालंदा। लोकतंत्र में कुछ भी स्थायी नहीं होता है। इस कारण हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि सम
नालंदा। लोकतंत्र में कुछ भी स्थायी नहीं होता है। इस कारण हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि समाज की बेहतरी की राह में जितना भी संभव हो काम करें। ये बातें गिरियक थाना परिसर में मंगलवार को पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं चुनाव में पराजित हुए उम्मीदवारों के बीच आयोजित बैठक में बीडीओ डा. उदय कुमार और थानाध्यक्ष महेश कुमार ने संयुक्त रूप से कही। जिले में पंचायत चुनाव के बाद रंजिश को लेकर हुई घटनाओं के मद्देनजर यह बैठक आयोजित की गयी थी। दोनों अधिकारियों ने कहा कि पंचायत चुनाव काफी न•ादीकी रिश्तों से जुड़ा होता है। लोग आपस में एक-दूसरे से दूरियां बना लेते हैं। जो समाज के लिए अच्छी बात नहीं है। कोई भी आपको डराए, धमकाए, किसी भी हाल में असामाजिक तत्वों के सामने नहीं झुकें न डरें। सीधे हमें इसकी सूचना दें। हम सब ऐसे तत्वों पर तुरंत लगाम लगाएंगे। किसी भी स रत में ¨हसा की घटनाओं की संभावनाओं को जन्म नहीं लेने दिया जाएगा।
प्रशासन के अभियान का हिस्सा बनें : नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार का हिस्सा बनकर रचनात्मक बनें। सरकार की शराबबंदी अभियान, हर घर शौचालय निर्माण और पर्यावरण की बेहतरी के लिए वृक्षारोपण अभियान में हिस्सेदार सभी पंचायत जनप्रतिनिधि बनें ताकि इस अभियान में गिरियक प्रखंड पूर्णरूपेण सफल हो। प्रशासन के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी भागीदारी जताएं तभी आपको लाभ होगा और सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते आमलोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। मौके पर प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।