नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर परिसर में सुरक्षा गार्ड की पिटाई, दोनों पक्षों के दावों के बीच उलझा मामला
नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर परिसर में एक सुरक्षा गार्ड की पिटाई का मामला सामने आया है। गार्ड ने आपत्तिजनक अवस्था ...और पढ़ें
HighLights
नालंदा विश्वविद्यालय खंडहर परिसर में सुरक्षा गार्ड की पिटाई हुई।
गार्ड ने आपत्तिजनक अवस्था में मिले जोड़े को टोकने का आरोप लगाया।
दूसरे पक्ष ने गार्ड पर युवती से गलत हरकत का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, नालंदा। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर परिसर में मंगलवार की संध्या सुरक्षा गार्ड के साथ हुई मारपीट की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के संबंध में सुरक्षा गार्ड दीपनगर थाना क्षेत्र निवासी गार्ड संजय कुमार के अनुसार मंगलवार दोपहर में वह परिसर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक और युवती को आपत्तिजनक अवस्था में देखा।
साथियों को बुलाकर पीटा
सार्वजनिक स्थल की मर्यादा बनाए रखने के लिए जब उन्होंने दोनों को टोका, तो वे भड़क गए। आरोप है कि युवक ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया, जिन्होंने मिलकर उनकी भी लात-घूंसों से पिटाई कर दी।

मारपीट के दौरान गार्ड के शोर सुनकर परिसर में तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। घायल संजय कुमार को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवती के साथ गलत हरकत करने का आरोप
वहीं, घटना को लेकर दूसरा पक्ष भी सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा गार्ड पर ही युवती के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, युवती ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

नालंदा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को अभी तक आधिकारिक रूप से प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
-1784103719221.jpeg)
उधर, परिसर प्रभारी विक्रम कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका।
यह भी पढ़ें- पंजाब CM के कमांडो की पत्नी से ₹1200000 की ठगी, बिहारशरीफ से 2 साइबर ठग गिरफ्तार
