विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नालंदा में 16 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या: फोन आया और फिर नहीं लौटा सौरभ, दोस्त पर उठे सवाल

Published: Wed, 25 Feb 2026 12:32 PM (IST)

नालंदा के गिरियक प्रखंड में 16 वर्षीय सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फोन आने के बाद ...और पढ़ें

मृतक की फाइल फोटो।

मृतक की फाइल फोटो।

HighLights

  1. नालंदा में 16 वर्षीय सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या।

  2. फोन आने के बाद घर से निकला था मृतक सौरभ।

  3. दोस्त मिथिलेश पर परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

जागरण संवाददाता, पटना। नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड में एक किशोर की हत्या से सनसनी फैल गई। मानपुर थाना क्षेत्र के डमर बीघा गांव में 16 वर्षीय सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सौरभ पावा गांव निवासी रामानुज शर्मा का इकलौता पुत्र था। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात करीब 8 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आया। दादी सीता देवी ने बताया कि फोन आने के बाद वह यह कहकर निकला कि जल्द लौट आएगा। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसे गोली मार दी गई है।

अस्पताल में तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल सौरभ को पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पिता झारखंड की कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं और इस समय बाहर हैं। सौरभ खेती-बाड़ी में भी परिवार का हाथ बंटाता था। इकलौते बेटे की मौत से गांव में शोक की लहर है।

साथी युवक पर उठे सवाल

चाचा मनोज कुमार ने बताया कि सौरभ गांव के मिथिलेश नामक युवक के साथ गया था। बताया जा रहा है कि वह फोर व्हीलर से बाहर निकले थे।
कुछ देर बाद मिथिलेश ने ही फोन कर गोली लगने की सूचना दी।

उसका दावा है कि चार बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया। लेकिन परिजन पूछ रहे हैं कि हमले में मिथिलेश को चोट क्यों नहीं आई। मोबाइल छीने जाने के बावजूद सूचना कैसे दी गई, यह भी सवाल है।

शराब विवाद की चर्चा, एक हिरासत में

ग्रामीणों में शराब के पैसों के विवाद की चर्चा भी है। हालांकि परिवार इस पर खुलकर कुछ नहीं कह रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मानपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि एक युवक हिरासत में है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पत्नी और तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या, पटना का रहने वाला है आरोपी पति