विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nalanda Road Accident: Hyva से टक्‍कर के बाद ट्रक में लगी आग, खलासी समेत दो की मौत; चालक की हालत गंभीर

Published: Tue, 09 Jul 2024 05:03 PM (IST)

Nalanda News नालंदा जिले के हरनौत में हरनौत पैठना टोल प्लाजा के पास एक हाइवा वाहन में ट्रक ने टक्कर ...और पढ़ें

दुर्घटना के बाद घटनास्‍थल का दृश्‍य। फोटो- जागरण
दुर्घटना के बाद घटनास्‍थल का दृश्‍य। फोटो- जागरण

HighLights

  1. चालक की बहन के घर था तिलक समारोह
  2. पैठना टोल प्लाजा के समीप हुआ हादसा

जागरण संवाददाता, नालंदा। हरनौत के वेना थाना के पैठना टोल प्लाजा के समीप खड़ी हाइवा में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे ट्रक में फंसे खलासी समेत दो की जलकर मौके पर ही मौत हो गई; जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

मृतकों में नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के मलूका बिगहा निवासी कृष्ण यादव का 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और जंगल बेलदारी बिगहा निवासी लखन यादव का 19 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार है। जबकि जख्मी चालक गिरियक थाना क्षेत्र के कई बिगहा निवासी बिंदेश्वर प्रसाद का पुत्र ब्रजेश यादव है।

बालू लेकर नवादा से बख्तियारपुर जा रहा था ट्रक

स्वजन ने बताया कि ट्रक से बालू लेकर नवादा से बख्तियारपुर जा रहा था। चालक की बहन के घर तिलक समारोह था इसी दौरान वीरेंद्र को भी साथ चलने को कहा था। एक ही जगह काम करने के कारण तीनों ट्रक पर सवार होकर बख्तियारपुर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान पैठना टोल प्लाजा के समीप खड़ी हाइवा में ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही ट्रक में आग लग गई और ट्रक के अंदर फंसे खलासी और वीरेंद्र की जलकर मौत हो गई।

वेना थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि अग्निशमन दस्ता की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक झुलस कर दो लोगों की मौत हो चुकी है। मृतक दोनों नवादा जिले के रहने वाले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घायल चालक को पीएमसीएच रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें - 

नालंदा में हाइवा में ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग से खलासी समेत दो की मौत, चालक गंभीर 

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा; ऑटो और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 3 जख्मी