विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नालंदा से अगवा प्रॉपर्टी डीलर की लखीसराय में हत्या, 20 दिनों बाद किऊल नदी किनारे बालू में दफन मिला शव

Published: Fri, 20 Nov 2026 10:20 AM (GMT+05:30)

नालंदा के छबिलापुर से अगवा प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र लाल की लखीसराय में हत्या कर दी गई। पुलिस ने 20 दिन बाद किऊल नदी किनारे बालू में दफन शव बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नालंदा से अगवा प्रॉपर्टी डीलर की लखीसराय में हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नालंदा से अगवा प्रॉपर्टी डीलर की लखीसराय में हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. नालंदा के प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र लाल की हत्या।

  2. लखीसराय में किऊल नदी किनारे बालू में दफन शव।

  3. व्यापारिक विवाद में हत्या की सुपारी का खुलासा।

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। छबिलापुर थाना क्षेत्र के बुधाई बिगहा निवासी 60 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र लाल का अपहरण कर लखीसराय में हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसका खुलासा कर लिया है।

29 अक्टूबर को अगवा किए गए वीरेंद्र लाल का शव किऊल नदी के किनारे बालू में दफना दिया गया था।

बुधवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपितों की निशानदेही पर लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के रेउटा गांव से शव बरामद किया। कपड़ों के आधार पर परिजनों (स्वजनों) ने शव की पहचान की।

इस अपहरण के मामले में एक नवंबर को वीरेंद्र की बहू ने छबिलापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर जांच तेज हुई तो पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर तीन अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया। बदमाशों ने गमछे से गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। शव काफी सड़ चुका था, इस कारण पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया गया।

प्रारंभिक जांच में व्यापारिक विवाद में हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है। इस कांड में पटना जिले के बाढ़ के एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी देने के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। छबिलापुर थानाध्यक्ष अनोज कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।