Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime News: 'पत्नी को मेरे पास भेजना...', चुभ गई यह शर्त; फिर शख्स ने बुलाकर मार डाला

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 12:19 PM (IST)

    बिहार के नालंदा में कुछ दिन पहले विनोद सिंह की हत्या कर दी गई थी। चंडी थाना पुलिस ने विनोद सिंह के मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। ब्याज में पत्नी भेजने की शर्त एक व्यक्ति को चुभ गई और उसने प्लान बनाकर विनोद सिंह की हत्या कर दी। विनोद सिंह ब्याज पर लोगों को पैसा देता था। आरोपी ने शराब पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की।

    Hero Image
    पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)

    संवाद सूत्र, चंडी। चंडी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले नरसंडा निवासी विनोद सिंह की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने नरसंडा निवासी 56 वर्षीय विनोद सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। ब्याज पर रुपए देना और रंगीन मिजाजी के कारण विनोद सिंह की हत्या हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि इस मामले में तकनीकी अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर सोमवार रात नरसंडा निवासी लव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपराध स्वीकार कर लिया है।

    ब्याज पर रुपये देता था विनोद कुमार

    हत्या का कारण विनोद सिंह की रंगीन मिजाजी होना बताया जा रहा है। विनोद सिंह ब्याज पर रुपए देते थे। लव चौधरी ने भी उनसे पूर्व में रुपए लिए थे। जिसे उसने चुका दिया था।

    35 वर्षीय लव चौधरी ने 30 हजार रुपए किसी जीविका समूह से ले रखा था। जिसे चुकाने के लिए वह परेशान था। उसने पुनः विनोद सिंह से रुपये की मांग की।

    विनोद सिंह ने चार रुपए प्रति सैकड़ा की दर से ब्याज देने की बात कही। लेकिन शर्त यह रख दी कि पत्नी को मेरे पास भेजना होगा। यह बात लव चौधरी को चुभ गई और उसने विनोद सिंह की हत्या की साजिश रच दी।

    उसने बीते 15 जनवरी की शाम लगभग छह बजे विनोद सिंह को फोन कर गांव से बाहर बुलाया और कहा कि सब प्रबन्ध हो गया है। विनोद सिंह उस समय घर में भोजन कर रहे थे।

    गला दबाकर कर दी हत्या

    विनोद सिंह भोजन छोड़ कर बताए गए स्थान पर बदौरा से दक्षिण चावल मिल के पीछे पईन किनारे पहुंचे। वहां उन्हें शराब पिलाई गई थी। नशा चढ़ने पर उनकी गला दबा हत्या कर दी गई थी। 16 जनवरी को शव बरामद हुआ था। अपराधी ने अंडकोष भी काट दिया था।

    विनोद सिंह ने तीन शादी की थी। पहली पत्नी की मौत बीमारी से हुई थी। दूसरी पत्नी कुछ दिन रहकर रुपए लेकर भाग निकली थी। तीसरी साथ में रहती थी। दंपति के अलावा घर में कोई नहीं था।

    विनोद सिंह का एक पुत्र दिल्ली में कमाता है। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। वहीं, आरोपित भी दो शादी की है। उसकी भी पहली पत्नी की मौत हो गई थी।

    यह भी पढ़ें- 

    Atul Subhash: अब लोकल कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगी अतुल की मां, 'सुप्रीम' फैसले के बाद केस में आया नया मोड़

    Gaya News: गया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश घायल