नालंदा में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को बनाया बंधक, विभाग ने लगाया 6.5 लाख का जुर्माना
नालंदा के दरियापुर गांव में बिजली चोरी की जांच करने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला हुआ। जांच के ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड तस्वीर
HighLights
बिजली चोरी जांच टीम पर दरियापुर गांव में हमला हुआ।
नीरज कुमार पर 6.57 लाख रुपये राजस्व नुकसान का आरोप।
विद्युत विभाग ने परवलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
संवाद सूत्र, परवलपुर। दरियापुर गांव में बिजली चोरी की जांच करने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। इस घटना के संबंध में विभाग के अधिकारियों ने परवलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर जांच दल का गठन किया गया। विद्युत विभाग की टीम का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता महेश कुमार कर रहे थे। टीम दोपहर करीब 2:20 बजे गांव पहुंची और जांच की कार्रवाई शुरू की।
जांच के दौरान दरियापुर निवासी नीरज कुमार के परिसर में बिजली चोरी का मामला सामने आया। आरोप है कि नीरज अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर आटा चक्की चला रहा था। विभागीय जांच में इस मामले में छह लाख 57 हजार 162 रुपये के राजस्व नुकसान का मामला दर्ज किया गया है।
टीम परिसर में तस्वीरें और वीडियो बना रही थी
जांच के दौरान, जब टीम परिसर में तस्वीरें और वीडियो बना रही थी, तब बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया और टीम के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की की गई। एकंगरसराय विद्युत विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी महेश कुमार ने इस घटना की जानकारी परवलपुर थाने को दी।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
