प्रवासी श्रमिक की पत्नी ने लगाई आग, मौत
नालंदा। प्रवासी श्रमिक की पत्नी का किसी बात को लेकर पति से हुए विवाद में महिला ने अपने शरीर में आग लगा ली। जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं परिवार वाले पुलिस को बिना सूचना दिए शव का दाह-संस्कार कर दिये। घटना अनुमंडल के चिकसौरा थाना क्षेत्र के मुरलीगढ़ गांव में शुक्रवार की रात को हुई है। मृतका मंजू देवी प्रवासी श्रमिक ललित ठाकुर की पत्नी है।
नालंदा। प्रवासी श्रमिक की पत्नी का किसी बात को लेकर पति से हुए विवाद में महिला ने अपने शरीर में आग लगा ली। जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं परिवार वाले पुलिस को बिना सूचना दिए शव का दाह-संस्कार कर दिये। घटना अनुमंडल के चिकसौरा थाना क्षेत्र के मुरलीगढ़ गांव में शुक्रवार की रात को हुई है। मृतका मंजू देवी प्रवासी श्रमिक ललित ठाकुर की पत्नी है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि उसका पति ललित ठाकुर दूसरे प्रदेश में रह कर काम करता था। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर पूरे देश में जारी लॉक डाउन के कारण काम नहीं मिलने पर इसी सप्ताह दूसरे प्रदेश से घर वापस आया था। गांव के ही बाहर स्कूल में वह स्वंय को क्वारंटाइन कर रखा था। वहीं पर परिवार वाले ललित ठाकुर को भोजन पहुंचा देते थे। बताया जाता है कि मृतका घर में अकेले रह कर चार बेटी एवं एक बेटे को किसी तरह से पाल पोस रही थी। जबकि दूसरे प्रदेश में रह रहा पति इसमें कोई सहयोग नहीं करता था। दो बेटियां शादी के योग्य हो चुकी है। कुछ बात को लेकर पति - पत्नी के बीच में हल्का विवाद हुआ था। इसी विवाद में गुस्से में आकर महिला ने शुक्रवार की रात तकरीबन 8 बजे अपने शरीर में आग लगा ली थी। परिवार वाले इलाज के लिए गांव से बाहर ले गए थे । काफी गंभीर रुप से जली महिला की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गयी। घटना की जानकारी पाते ही उसके मायके हिलसा थाना के बरहणपुरा से आए परिवार वाले लोगों ने शव को बाहर ले जाकर दाह संस्कार कर दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से उसका पति गांव के स्कूल से भाग गया है। इस संदर्भ में चिकसौरा के थानाध्यक्ष प्रकाश लाल ने इस तरह की किसी भी घटना एवं जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए जांच करने की बात कही है।