Move to Jagran APP

बढ़ते संक्रमण को देख मास्क चेकिग अभियान तेज

बिहारशरीफ। जिले में बढ़ते कोविड 19 के मामले को देखते हुए प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़कों पर उतर कर जगह-जगह पर मास्क चेकिग अभियान चलाया। प्रशासन ने यात्री ढोने वाले वाहनों पर भी सख्ती कर जुर्माना लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 11:49 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 11:49 PM (IST)
बढ़ते संक्रमण को देख मास्क चेकिग अभियान तेज

बिहारशरीफ। जिले में बढ़ते कोविड 19 के मामले को देखते हुए प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़कों पर उतर कर जगह-जगह पर मास्क चेकिग अभियान चलाया। प्रशासन ने यात्री ढोने वाले वाहनों पर भी सख्ती कर जुर्माना लगाया है। मालूम हो की यात्री वाहन को विभाग के निर्देशानुसार क्षमता से आधे पैसेंजर को ही बैठाना है। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों से 50 रुपये का जुर्माना वसूला गया। क्षमता से अधिक यात्री बैठाने वाले वाहन चालकों से भी जुर्माना लेकर इस चेतावनी के साथ छोड़ा गया है कि भविष्य में वह सरकार द्वारा निर्देशित आदेशों का पालन करेंगे। बीडीओ अरविद कुमार ने बाजार में घूमकर बिना मास्क के घूमते लोगो से जुर्माना वसूला एवं दुकानदारों को दुकानों पर भीड़ नहीं लगाने देने की अपील करते हुए कहा कि वो निर्देशों का पालन करे। बेवजह घर से बाहर नहीं निकले। उन्होंने कोरोना की वैक्सीन लेने की अपील भी लोगों से की। कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं, सीओ सुनील कुमार भी आज एक्टिव मोड में आकर बिना मास्क चलने वालों से 16 लोगों से जुर्माना वसूला। उन्होंने कहा कि जो सरकारी निर्देशों का पालन नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

वहीं, अस्थावां थाना प्रभारी संतोष कुमार भी सड़कों पर मास्क चेकिग करते नजर आए उन्होंने यात्री वाहन के चालक को कोरोना के नए गाइडलाइन के तहत वाहन का परिचालन करने को कहा है। अन्यथा उनके वाहन को सील कर दिया जाएगा।

टीकाकरण में सबसे आगे है नालंदा की महिलाएं : राजीव रंजन

टीकाकरण के प्रति नालंदावासियों को जागरूक करने के अभियान के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन ने गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एकंगरसराय के विभिन्न गांवों में घूम-घूम लोगों को टीका लेने के लिए एकजुट किया तथा उन्हें टीका केंद्रों पर ले जाकर टीका लगवाया। इसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नालंदा जिले में स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और जनजागरुकता के कारण टीकाकरण की प्रक्रिया काफी तेज गति से चल रही है इसमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है। ऐसा प्रतीत होता है मानों महिलाओं ने इस मामले में नालंदा को पूरे बिहार में नंबर एक बनाने की ठान ली हो। इनके जज्बे को देखते हुए हमें पूर्ण यकीन है कि नालंदा टीकाकरण के मामले में पूरे बिहार के सामने एक मिसाल बन के उभरेगा। श्री रंजन ने टीका करवाने वाली महिलाओं से जनजागरुकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं में किसी भी अभियान को सफल बनाने की अद्भुत क्षमता होती है। अगर, महिलाएं किसी अभियान को मंजिल तक पहुंचाने की ठान लें तो उसे सफल होने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। इसीलिए इस मुहिम में भी उनकी भूमिका काफी अहम है। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के बाद शरीर में प्रतिरोधक क्षमता के निर्माण में कुछ वक्त लगता है इसलिए आगामी कुछ समय तक उन्हें भी हर तरह की सावधानी बरकरार रखने की आवश्यकता है। कुछ महीनों में देश को पांच नई वैक्सीन मिलने की भी पूरी संभावना है, जिसमें से तीन पूरी तरह से स्वदेशी होंगी। बहरहाल, सरकार अपना काम कर रही है और हमें अपना काम करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.