मगध विव के सीनेट की बैठक
नालंदा। मगध विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार सीनेट की बैठक राजगीर में आयोजित होने जा र
नालंदा। मगध विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार सीनेट की बैठक राजगीर में आयोजित होने जा रहा है। राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में कल आयोजित होने वाले इस बैठक की अध्यक्षता कुलाधिपति सह बिहार के राज्यपाल रामनाथ को¨वद करेंगे। वहीं बैठक में कुलपति पो. एम. इश्तेयाक सहित फाइनेंस कमेटी, ऐफिलिएशन कमेटी, ऐकेडमिक कमेटी के सदस्यों सहित कुल 100 डेलिगेट भाग लेंगे। विश्वविद्यालय के साल भर के योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। वहीं ¨सडिकेट के द्वारा लिए गए निर्णयों पर भी मुहर लगने की संभावना है। नालन्दा कालेज बिहारशरीफ के प्राचार्य सह कार्यक्रम व्यवस्थापक एसएन ¨सह ने शनिवार को राजगीर में बताया कि राजगीर में आयोजित होने वाले इस बैठक को लेकर सभी सदस्यों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि राजगीर के इस सुन्दर और मनोहारी वादियों में पहली बार बैठक का आयोजन किया जा रहा है। अब तक यह बैठक विश्विद्यालय परिसर में ही आयोजित होता रहा है।