यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Flood: उदेरास्थान बराज से छोड़ा गया 83 हजार क्यूसेक पानी, लोकाइन नदी का जलस्तर बढ़ा
झारखंड और बिहार में भारी बारिश के चलते उदेरास्थान बराज से पानी छोड़े जाने के बाद लोकाइन नदी का जलस्तर ...और पढ़ें

HighLights
- लोकाइन नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा |
- उदेरास्थान बराज से 83 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया |
- तटबंधों में रिसाव, मरम्मत कार्य जारी |
संवाद सूत्र, करायपरसुराय। झारखंड और बिहार में लगातार हो रही वर्षा के कारण उदेरास्थान बराज से छोड़े गए पानी के चलते लोकाइन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ की पुनरावृत्ति का भय व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, उदेरास्थान बराज से 83 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से लोकाइन नदी का जलस्तर चिंताजनक रूप से बढ़ा है। इससे प्रभावित क्षेत्र के लोगों में चिंता और भय का माहौल है।
पहले आई बाढ़ के कारण किसान पहले ही भारी नुकसान झेल चुके हैं। इसमें सैकड़ों एकड़ में लगे धान, मक्का, मूंग और हरी सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। किसानों को अभी तक फसल क्षतिपूर्ति राशि भी नहीं मिली है।
जलस्तर में वृद्धि के कारण मकरौता पंचायत के कमरथू गांव में लोकाइन नदी के तटबंध में रिसाव हो रहा है। इसी प्रकार, सांध पंचायत के पकड़ी गांव के निकट भी तटबंध में रिसाव की सूचना है।
जल संसाधन विभाग के जेई नवलेश कुमार ने बताया कि रिसाव को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। सभी तटबंधों पर निगरानी रखी जा रही है।