दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, सास गिरफ्तार, पति व अन्य परिजन फरार
बिहारशरीफ। इस्लामपुर के परशुराय गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता को जलाकर मार डाला। फि
बिहारशरीफ। इस्लामपुर के परशुराय गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता को जलाकर मार डाला। फिर उसका शव भी गायब कर दिया। इस संबंध में मृतका चांदनी देवी (30 वर्ष) के भाई औरंगाबाद निवासी अंजनी कुमार सिन्हा ने खुदागंज थाना में सोमवार को एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें बहनोई, उसके भाई व सास को नामजद किया गया है। पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मृतका का पति व देवर फरार है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चांदनी की शादी आज से आठ वर्ष पूर्व खुदागंज थाना के परशुराय गांव निवासी राम निवास शर्मा से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। उसके बाद ससुराल वाले दहे•ा में एक लाख रुपए नकद एवं एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। जब मायके वालों ने मांग पूरी करने में असमर्थता जतायी, तो बहन को प्रताड़ित करने लगे। इधर, 16 सितंबर को बहन की ससुराल के ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बहन को जलाकर मार दिया गया है। इस घटना की खबर मिलते ही भाई अपनी बहन की ससुराल पहुंचा। घर में बहन नहीं मिली और घर में जला हुआ समान बिखरा हुआ दिखा। पूछने पर पति व उसके परिजनों ने जानकारी देने में टाल-मटोल की । जिसके बाद भाई थाना पहुंचा और बहन के पति रामनिवास शर्मा, देवर रामकुमार शर्मा एवं सास मालती देवी पर दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज करा दिया। इधर, केस की सूचना मिलते ही सास को छोड़कर सभी लोग फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सास मालती देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे बहू के शव के बारे में पूछताछ कर रही है। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गयी है, जिसे उनके मामा साथ लेकर चले गए।