Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शिक्षकों को किया सम्मानित

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 16 Dec 2018 06:45 PM (IST)

    राजगीर : आयुध निर्माणी नालंदा परिसर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पीजीटी हिन्दी शिक्षक सह मिडिया प्रभा

    केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शिक्षकों को किया सम्मानित

    राजगीर : आयुध निर्माणी नालंदा परिसर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पीजीटी हिन्दी शिक्षक सह मिडिया प्रभारी आनंद कुमार त्रिपाठी को क्षेत्रिय प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।  केन्द्रीय विद्यालय संगठन पटना सम्भाग के तत्वावधान में संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को केन्द्रीय विद्यालय बेली रोड पटना में  क्षेत्रिय प्रोत्साहन पुरस्कार 2018 समारोह का आयोजन किया गया।  जिसके दौरान सम्भाग के 11 शिक्षकों के अलावा 2 गैर शैक्षिक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पटना के कमिशनर रॉबर्ट एल चोन्ग्थू व विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन प्रभारी उपायुक्त सन्तोष कुमार एन ने संयुक्त रूप से सभी शिक्षकों तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया। जिसमें आयुध निर्माणी नालंदा परिसर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पीजीटी हिन्दी शिक्षक सह मिडिया प्रभारी एके त्रिपाठी को भी इस पुरस्कार के तहत सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र तथा दस हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     वहीं पूरे पटना सम्भाग के 52 केंद्रीय विद्यालयों से चयनित पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों में आयुध निर्माणी नालंदा परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय राजगीर के स्नातकोत्तर शिक्षक डा.आनंद कुमार त्रिपाठी का सर्वोच्च स्थान  है । जिनकी प्रशंसा करते हुए कमिश्नर रॉबर्ट एल चोंग्थू ने कहा कि डा.त्रिपाठी बहुमुखी प्रतिभा के धनी  व्यक्ति हैं। जिन्होंने अपनी सुलझी हुई शिक्षण प्रक्रिया तथा  दूरदर्शिता से विद्यालय के विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार की सेवा समर्पित भाव से किया है और विद्यालय संगठन के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अभियान में अहम भूमिका निभाई है।

    पुरस्कृत डॉ0 एके त्रिपाठी ने अपने पुरस्कार का श्रेय प्राचार्य और विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि हमारे मेहनत के प्रति प्राप्त विद्यालय परिवार के भरपूर उत्साहव‌र्द्धन तथा प्यार के कारण उक्त पुरस्कार मेरी झोली में आया है। जिससे संचारित दुगूनी उर्जा ने हमें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वहीं  प्राचार्य रामजी ¨सह नेअपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिये गौरव  की बात है। जिसने और भी बेहतर करने के लिए विद्यालय को उत्प्ररित किया है। आने वाले दिनों  में के वी राजगीर को और अवार्ड मिलेंगे। इस क्रम में समारोह के दौरान  पुरस्कार प्राप्त करने वाले अन्य कर्मचारियों में श्रीधर उपाध्याय, शमीमुद्दीन, सुजीत, प्रकाश चन्द्र ,वशिष्ठ ¨सह आदि शामिल हैं। 

    comedy show banner
    comedy show banner