Nalanda News: जुमलेबाजी कर देश को गुमराह कर रही है भाजपा : जदयू
बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में जनता दल यूनाइटेड ने मंगलवार को सतर्कता एवं जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। जदयू ने कहा कि जुमलेबाजी कर देश की भोली-भाली जनता को ठगने का काम कर रही है।
बिहारशरीफ, जागरण संवाददाता। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में जनता दल यूनाइटेड ने मंगलवार को सतर्कता एवं जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मार्च अस्पताल चौराहे से प्रारंभ कर भरावपर से पुल पर होते हुए अंबेर चौक स्थित गुरु सहाय बाबू की प्रतिमा पर समाप्त की गई।
इस मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, पूर्व प्रत्याशी असगर शमीम उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार देश में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का हर संभव प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार में विकास विरोधी भाजपा सरकार द्वारा देश में महंगाई गरीबी बेरोजगारी चरम सीमा पर है। केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार विकास विरोधी है तथा गरीबों को शोषण करने वाली सरकार है। जुमलेबाजी कर देश की भोली-भाली जनता को ठगने का काम कर रही है।
2024 के चुनाव के लिए बनाई गई रणनीति
प्रतिदिन संविधान की धज्जियां उड़ा कर लोकतंत्र को कलंकित करने का काम कर रही है। किसान बदहाल और फटे हाल हैं। उद्योगपति मालामाल है। महंगाई गरीबी और बेरोजगारी से देश की जनता त्रस्त है और नरेंद्र मोदी की सरकार मस्त है। ऐसे जुमलेबाजी सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।
इस मौके पर जिला महासचिव अरविंद कुमार, आशीष चन्द्रवंशी, अब्दुल हक, मुख्य प्रवक्ता धनंजय देव, महमूद बख्खो, संजय कुशवाहा, अख्लाक अहमद, जगलाल चौधरी, सनी पटेल, प्रो अशोक, प्रो अजीत, रामचंद्र चौहान, भवानी सिंह, मंजू देवी, अमरेंद्र कुमार मुन्ना, सत्येंद्र पासवान, राजेश कुमार, शशिकांत कुमार, संजय पासवान, पप्पू बनौलिया अजय चंद्रवंशी,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
धार्मिक उन्माद फैलाना भाजपा का काम : डा जितेंद्र
विकास विरोधी भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए जनता दल यूनाइटेड ने अस्थावां में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकाला। अस्थावां प्रखंड में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सीताराम प्रसाद और रहुई प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष राकेश मुखिया की अगुवाई में यह मार्च निकाला गया। इस जागरूकता मार्च में शिरकत कर रहे जदयू के अस्थावां विधानसभा डा जितेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा केवल लोगों में भ्रम फैलाकर, वैमनस्यता डालकर लोगों से वोट लेने का काम करती है और फिर चुनाव जीतने के बाद बेरोजगारी, महंगाई, किसानों एवं युवाओं को बीच चौराहे पर ही छोड़ देती है।
चंडी में भी निकाली गई सतर्कता एवं जागरूकता मार्च
जनता दल यूनाईटेड की चंडी प्रखंड इकाई ने मंगलवार को जिला कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार की मौजूदगी में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकाला गया। प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की भाजपा के विकास विरोधी नीति एवं संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की नीति का पर्दाफाश करने के लिए जागरूकता मार्च निकाला गया। इसमें जदयू के स्थानीय एवं जिला स्तरीय नेता शामिल हुए। मार्च में कामेश्वर प्रसाद, ब्रह्मचार प्रसाद, सुनील कुमार, राजेश कुमार, बसुंधरा कुमारी, रूपम कुमारी विधाभूषण शाही, शैलेन्द्र प्रसाद, रामानंद राउत, दयानंद प्रसाद आदि शामिल हुए।