इस्लामपुर के नए कार्यपालक पदाधिकारी ने संभाला पदभार
इसलामपुर : नगर पंचायत के नए कार्यपालक पदाधिकारी के तौर पर नवीन कुमार ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण क
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 07:35 PM (IST)
इसलामपुर : नगर पंचायत के नए कार्यपालक पदाधिकारी के तौर पर नवीन कुमार ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इसलामपुर नगर पंचायत के निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार रजक ने उन्हें अपना पदभार सौंपा। इस मौके पर जहां नगर कर्मियों ने नए कार्यपालक पदाधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। वही निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार रजक को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर कार्यपालक सहायक रवि जैन, मुख्य पार्षद संगीता साहू, उपमुख्य पार्षद एजाज अहमद, संजय साहू, अर¨वद कुमार, प्रेम कुमार, मोख्तार शाह, बीरेंद्र कुमार, मुन्ना कुमार, बर्बाद ¨सह, सतीश कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें