Move to Jagran APP

पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

संवाद सूत्र : नालन्दा थाना क्षेत्र के कपटिया गांव में एक विवाहिता ने मायके में हुई कलह से आहत होकर स

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 12:05 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 12:05 AM (IST)
पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

संवाद सूत्र : नालन्दा थाना क्षेत्र के कपटिया गांव में एक विवाहिता ने मायके में हुई कलह से आहत होकर ससुराल में जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका कपटिया निवासी निरंजन राउत की पत्नी 24 वर्षीया रूबी देवी है। वह दो दिन पहले ही अपने मायके रहुई थाना के मादाचक गांव से ससुराल कपटिया आयी थी। वह काफी दिनों से अपने मायके में ही रह रही थी। जबकि उसका पति नासिक में रह कर कमाता था। मृतका की ससुराल में बूढ़ी सास के अलावे कोई नहीं रहता था। ससुर का निधन पहले ही हो चुका था। पति नासिक से अक्सर अपनी ससुराल ही आया जाया करता था। महिला को एक बेटा व दो बेटी थी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रूबी देवी का मायके के ही परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पिता ने उसे ससुराल पहुंचा दिया। उसके एक दिन बाद ही उसने जहर खाकर जान दे दी।

loksabha election banner

...................

शादी के बाद से ही रूबी रह रही थी मायके, पति भी मां-बाप से हो गया था अलग

नालन्दा थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि रूबी देवी का पति कहीं बाहर में रहकर मजदूरी करता है। उसकी शादी लगभग चार वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही निरंजन राउत अपने माता बिदा देवी एवं सभी भाइयों से अलग रहने लगा था। उधर, पत्नी रुबी देवी अपने मायके मादाचक में माता-पिता के साथ रहती थी। दो दिन पहले विवाहिता के पिता बिनोद राउत अपनी बेटी को ससुराल छोड़कर चले गए। लोगों ने बताया कि तभी से रुबी देवी काफी तनाव में थी। शायद मायके में परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस बार होली में निरंजन पत्नी व बच्चों से मिलने घर नहीं आया था। उसके पीछे रूबी देवी ने जहर खाकर जान दे दी।

................

रात में छह माह के बच्चे को लेकर सोई, सुबह में खा लिया सल्फास

रूबी की सास बिदा देवी ने बताया कि यहां आने के बाद वह किसी से कुछ भी नहीं बोली। रात में अपने 6 माह के बच्चे के साथ गुमसुम सोई हुई थी। सुबह अचानक अपने पास रखी सल्फास की गोली खा ली, आनन-फानन में उसे बिहारशरीफ के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी ससुराल वालों ने ही दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस खुदकुशी की वजह तलाशने में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.