घर खर्च के लिए रुपये मांगने पर बेटे के सामने पति ने पत्नी को मारी गोली, मौत
बिहारशरीफ। बिहार थाना क्षेत्र के कुलसुम नगर मोहल्ले में मंगलवार को घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को ग
बिहारशरीफ। बिहार थाना क्षेत्र के कुलसुम नगर मोहल्ले में मंगलवार को घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय निर्दयी पति का 13 वर्षीय पुत्र भी मौके पर मौजूद था। पत्नी की हत्या करने के बाद वह फरार हो गया। मृतका की पहचान 35 वर्षीया सीमा परवीन के रूप में हुई जबकि आरोपी पति मुन्ना उर्फ बेदी है। घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बनौलिया निवासी मुन्ना उर्फ बेदी की शादी करीब आठ साल पहले कुलसुम नगर निवासी मो. शहाब की बेटी सीमा परवीन से हुई थी। सीमा की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी करीब 13 साल पहले बाढ़ निवासी मो. शहाब से हुई थी। किसी बीमारी की वजह से उसकी मौत हो गई थी। पहली शादी से सीमा को तीन बच्चे हैं। 8 साल पहले 14 मई 2010 को सीमा ने मुन्ना से कोर्ट मैरेज की थी। सदर डीएसपी इमरान परवे•ा न थानाध्यक्ष अशोक कुमार मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। परिजनों ने बताया कि मुन्ना अपने परिवार का भरण-पोषण सब्जी और अखबार बेचकर करता था। परिजन ने बताया कमाई के सारे रुपये वह शराब पीने में उड़ा देता था जिसका विरोध आरोपित की पत्नी बराबर करती थीं। वह बार-बार बच्चों की पढ़ाई व घर खर्च के लिए रुपये की मांग करती थी। इसी कारण दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। आरोपित अपने ससुराल में ही रहता था। मंगलवार की सुबह दोनों में रुपये की मांग को लेकर बहस हुई जिसके बाद गुस्से में आकर मुन्ना ने पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला के सीने में लगी जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। आरोपित पति की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। हत्या का गवाह बना आरोपित का ही पुत्र : सीमा का 13 वर्षीय पुत्र मो. माजिद अपने पिता की हत्या का चश्मदीद है। उसने पुलिस को बताया कि स्कूल से वह मैथ की कॉपी लेने घर आया हुआ था। उसने देखा कि उसके पिता उसकी मां को मार रहे हैं। वे मेरी मां को घसीटते हुए रूम के बाहर ले गये और सीने में सटाकर गोली मार दी। मुझ पर नजर पड़ते ही वह वहां से भाग गये। मां जमीन पर छटपटाती रही और दो मिनट के बाद ही उसने दम तोड़ दिया। खून के छींटे फर्श पर पसरे थे।
बहन के साथ हमेशा करता था मारपीट : मृतका की बहन तरन्नुम ने बताया कि शुरू से ही मुन्ना गुस्सैल प्रवृति का था। पहले भी कई बार वह मामूली कहासुनी पर मेरी बहन को प्रताड़ित करते हुए मारपीट करता था। मगर हमलोग शांत रहे। जब मंगलवार की सुबह 10.45 में वह घर आया तो बहन ने खर्च के लिए रुपये मांगे जिसके बाद दोनों में लड़ाई-झगड़ा होने लगा। पति-पत्नी में विवाद होने के कारण मैं वहां चली गई। थोड़ी देर बाद पता चला कि उसने सीमा को गोली मार दी।
बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया : सीमा को पहले घर से तीन बच्चे है। बड़ा बेटा साजिद 15 वर्ष, माजिद 13 वर्ष और सूफी परवीन 9 वर्ष की है। अपने मां की खून से सनी लाश देख सभी सन्न रह गए। सभी बच्चे सहमे हुए है। अब उनका क्या होगा और उसे कौन पालेगा इसकी ¨चता सभी के चेहरे पर साफ झलक रही थी।
गोली मारने के बाद पत्नी का मोबाइल व सोने की लॉकेट लेकर हुआ फरार : मृतका की बहन ने बताया कि गोली मारने के बाद आरोपी मुन्ना उसकी बहन का मोबाइल व सोने की लॉकेट लेकर भाग गया ताकि कोई सबूत न मिले।आरोपी घर से निकलकर गली से होते हुए सकुनत की तरफ भाग गया। शोर मचाने के बाद लोगों के जुटने से पहले ही वह फरार हो गया।
जल्द होगी आरोपित की गिरफ्तारी : डीएसपी
डीएसपी इमरान परवे•ा ने बताया कि मृतका के परिजन के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुन्ना के पास हथियार कहां से आया। इस ¨बदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।