हरितालिका तीज आज, खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़
नालंदा। हरितालिका तीज व्रत आज रविवार को मनाया जाएगा। व्रत को सौभाग्यवती महिलाओं के लिए अहम
नालंदा। हरितालिका तीज व्रत आज रविवार को मनाया जाएगा। व्रत को सौभाग्यवती महिलाओं के लिए अहम माना जाता है। भादो शुक्ल पक्ष तृतीया को महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रख अपने पति के दीर्घायु होने की कामना करती हैं। इस व्रत में महिला नए-नए वस्त्र धारण कर भगवान शिव व पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। तीज व्रत को लेकर महिलाओं में अभी से ही उत्साह देखी जा रही है। शनिवार को सोहसराय, पुलपर, भरावपर, रामचन्द्रपुर, मोगलकुआं, नई सराय, अम्बेर चौराहा आदि पर फलों व अन्य सामग्री की खरीदारी को लोगों की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने श्रं़गार व अन्य समानों की खरीदारी भी जम कर की। पंडित श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मां पार्वती ने कल्याणकारी भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए अनेकों जन्मों तक तप किया था। माता पार्वती के कठोर तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अर्धागनी के रूप में स्वीकार किया। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। बताया जाता है कि जो सौभाग्यवती महिलाएं इस व्रत को श्रद्धा से करती हैं उनके पति की आयु तो बढ़ती ही है सारे दुखों का भी निवारण होता है। बहरहाल इस पर्व को लेकर बाजारों में लोगों की सुबह से ही भीड़ लगी रही।