टेंपो पलटने से आधा दर्जन जख्मी, दो रेफर
नगरनौसा। स्थानीय थाना क्षेत्र के नागरनेस-वडीहा सड़क अंतर्गत दुधइला गांव के देवी मंदिर के पास एक शनिवार को टेम्पो पलटने से उस पर सवार आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में जगतपुर के 28 वर्षीया चन्द्रमती देवी नया खंधा निवासी 65 वर्षीय मनोरमा देवी 50 वर्षीय अरविद कुमार 55 वर्षीय छोटे बिद तथा 40 वर्षीया सोनी देवी शामिल है।
नगरनौसा। स्थानीय थाना क्षेत्र के नागरनेस-वडीहा सड़क अंतर्गत दुधइला गांव के देवी मंदिर के पास एक शनिवार को टेम्पो पलटने से उस पर सवार आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में जगतपुर के 28 वर्षीया चन्द्रमती देवी, नया खंधा निवासी 65 वर्षीय मनोरमा देवी, 50 वर्षीय अरविद कुमार 55 वर्षीय छोटे बिद, तथा 40 वर्षीया सोनी देवी शामिल है। इसमें अरविद कुमार औऱ छोटे बिद को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है। पुलिस टेम्पो जब्त कर थाने ले आई। बताया जाता है कि टेम्पो नगरनौसा बाजार से वडीहा की ओर जा रहा था कि वाहन ने असंतुलन खो दिया और टेम्पो पलट गई। ड्राइवर टेम्पो छोड़कर भाग गया।