Move to Jagran APP

सरकार झरझरिया वाहन पर रोक लगा बेरोजगारी को दे रही बढ़ावा

नालंदा। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि कुमार अजगर की अध्यक्षता में शनिवार को भरावपर अवस

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Mar 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2017 03:05 AM (IST)
सरकार झरझरिया वाहन पर रोक लगा बेरोजगारी को दे रही बढ़ावा

नालंदा। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि कुमार अजगर की अध्यक्षता में शनिवार को भरावपर अवस्थित धर्मशाला में झरझरिया वाहन चालकों की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए रालोसपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ सरकार राज्य से बेरोजगारी दूर करने का दावा कर रही है। दूसरी तरफ झरझरिया वाहन के परिचालन पर रोक लगाकर राज्य में लाखों लोगों के परिवार को भुखमरी के शिकार हो जाएंगे है। इस मौके पर झरझरिया वाहन चालकों ने अपनी समस्या के समाधान तथा प्रतिबंध पर रोक लगाने के लिए आगे की लड़ाई लड़ने के लिए झरझरिया चालक संघ का संरक्षक रवि अजगर को मनोनीत किया। वहीं बैठक में झरझरिया चालक संघ का जिलाध्यक्ष पप्पू यादव को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नंद लाल यादव, मकसूदन पासवान, अरविन्द मालाकार, राजीव पटेल, मुन्ना पासवान, सुजीत कुमार, श्लोक पासवान व पंकज यादव को उपाध्यक्ष, अशोक यादव, मंटू पासवान, बाले गोप, सोनू पासवान, धर्मेन्द्र यादव, अमरेन्द्र चौहान, राजेश यादव, मोहन यादव व रवि यादव को महा सचिव, गो¨वद गिरि, रोजेश प्रसाद, सिकंदर यादव, महेश यादव, सदन पासवान, रविन्द्र जमादार, उमेश महतो व ढूल्लू पासवान को संगठन सचिव मनोनीत किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.