Move to Jagran APP

नालंदा में बच्चों के झगड़े के बाद निकला हथियार, विवाद के बाद महिला को मारी गोली Nalanda News

नालंदा में शुक्रवार की सुबह बच्चों के विवाद में एक महिला को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 11:31 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 11:31 AM (IST)
नालंदा में बच्चों के झगड़े के बाद निकला हथियार, विवाद के बाद महिला को मारी गोली Nalanda News

नालंदा, जेएनएन। जिले में गुरुवार की शाम बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद शुक्रवार की सुबह दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस बीच एक तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई। जिसमें एक महिला को गोली लग गई। जिसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं महिला के पति को गोली छूकर निकल गई। उसे नालंदा के स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

घटना नालंदा थाना क्षेत्र के बिदुगांव की है। घायल की पहचान तान्या देवी उर्फ जॉली के रूप में हुई है। जबकि उसके घायल पति का नाम धन्नू है। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए हैं। सूचना पर पहुंची नालंदा थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गुरुवार को धन्नू के बच्चे पड़ोसियों के बच्चों के साथ खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों के विवाद में बड़े भी कूदपड़े।

मामूली बहस के बाद एक दूसरे को देख लेने की बात कहकर लोग वापस लौट गए। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोग दूसरे के घर चढ़ गए। हत्या करने की नीयत से कई फायर किए गए। जिसमें एक गोली तान्या देवी के पेट में लग गई। जबकि दूसरी उसके पति को छूते हुए निकल गई। वारदात के बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से महिला की हालत गंभीर होने पर उसे पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.