यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केवलज्ञान कल्याणक महोत्सव की शोभायात्रा पर बरसाए गए फूल
बिहारशरीफ। जैन श्वेताम्बर कोठी परिसर स्थित नौलखा मंदिर में जारी 20वें तीर्थंकर मुनि सुब्रत स्वामी केवलज्ञान कल्याणक महोत्सव के दूसरे ...और पढ़ें

बिहारशरीफ। जैन श्वेताम्बर कोठी परिसर स्थित नौलखा मंदिर में जारी 20वें तीर्थंकर मुनि सुब्रत स्वामी केवलज्ञान कल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का लोगों ने जमकर अभिनंदन किया, फूलों की वर्षा की गई। वहीं मंदिर में अष्टप्रतिहार्य पूजन का आयोजन किया गया। आहूति हवन अर्पित की गई। जैन धर्मावलंबी अशोक भाई मेहता गुरु जी ने कहा कि राजगीर तीर्थ में अनेक विभूतियां आईं। कहा कि राजगीर भगवान महावीर और गौतम बुद्ध का विचरण भूमि रहा है। पहाड़ों की गोद में गर्म पानी के पवित्र कुंड और झरने लोगों को निरोगी बनाते हैं। राजगीर सर्वधर्म समभाव की नगरी है। यहां का धार्मिक महत्व आज तक कायम है।
-----------------------------------
आध्यात्मिक उर्जा से भरी हैं राजगीर की पहाड़ियां
................
इस अवसर पर संस्था के ट्रस्टी राजकुमार वैद्य ने कहा कि राजगीर में अनेक तीर्थंकरों ने पहाड़ी गुफाओं और कंदराओं में प्रवास किया। मुनिदादा कल्याणक मंडल के लोगों को उन्होंने धन्यवाद दिया। संस्था के सहायक प्रबंधक ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा कि राजगीर नगरी में ही धन्नाजी और शालीभद्र ने 7 मंजिलों का महल छोड़ दीक्षा ग्रहण की थी। कहा कि भगवान श्री मुनीसुब्रत स्वामी का दीक्षा काल 75 सौ वर्षों का था। उन्हें राजगृह नगरी में चंपक वृक्ष के नीचे केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। संस्था के कैशियर संजीव कुमार जैन ने कहा कि राजगीर तीर्थ में पांच पर्वत हैं। यह पर्वत पवित्र आध्यात्मिक ऊर्जा से भरे हुए हैं। जहां की यात्रा करने से संसार के सभी सुख मिलता है।
...........
मुंबई के गौरव ने भजन गाकर दिल जीता
............
शोभा यात्रा में मुंबई से आए संगीतकार गौरव ने अपने भजनों से सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम में संस्था के ट्रस्टी राज कुमार वैद्य, पूर्व ट्रस्टी रमेश चंद्र भूरा, नीलेश भाई, कोमल भाई, विपुल भाई, भाविन भाई, मिहिर भाई ,किरण भाई, विनोद भाई, परेश भाई, सुशील जैन, सुखराज जैन, ज्ञानचंद जैन, शरत अग्रवाल, हरिहर जैन, संस्था के सहायक प्रबंधक ज्ञानेंद्र पांडेय कैशियर संजीव कुमार जैन, अर्चना जैन, सोनम बेन, पूनम बेन, झरना बेन, निपुण बेन, लता जैन, रेखा जैन, कंचन जैन, सुषमा पांडेय, रूपा जैन सहित काफी संख्या में जैन श्रद्धालु धार्मिक लाभ उठा रहे हैं।
