सीएम को बाढ़ व सुखाड़ पीड़ितों से कोई मतलब नहीं, शराब पर विशेष ध्यान : शिवकुमार
शेखपुरा। एक तरफ बिहार राज्य का कई इलाका बाढ़ से तबाही कर रहा है तो कई हिस्सा भीष
शेखपुरा। एक तरफ बिहार राज्य का कई इलाका बाढ़ से तबाही कर रहा है तो कई हिस्सा भीषण सुखाड़ के चपेट में है। यानि कि कुल मिलाकर बिहार की जनता विषम परिस्थिति से जूझ रही है। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चैन की वंशी बजा रहे है इन्हें बाढ़ और सुखाड़ पीड़ित से कोई मतलब नहीं
सिर्फ शराब पर अपना सारा समय बर्बाद कर रहे हैं ये बातें राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व बरबीघा विधान सभा क्षेत्र के रालेसपा प्रत्याशी शिव कुमार ने गुरुवार को अपने निवास स्थान पर आयोजित
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पत्रकारों से की। श्री कुमार ने कहा कि अपना शेखपुरा जिला का ही घाटकोसुम्भा प्रखंड बाढ़ के भीषण त्रास्दी से तबाह हो रहा है। लेकिन बरबीघा, शेखोपुरसराय एवं शेखपुरा प्रखंड के कई इलाका सुखाड़ के चपेट में है। वर्षा के अभाव में यहां मात्र 30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत ही रोपनी हो पाया है, लेकिन कृषि विभाग के पदाधिकारी घर बैठे 90 प्रतिशत रोपनी कार्य दिखा कर किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को भी राज्य सरकार सही तरीके से वसूल नहीं कर पा रही है। डीजल अनुदान के नाम पर उंट के मुंह में जीरा का फोरन दिया जा रहा है। इन्होंने कहा कि विधायक पर यहां की जनता को अनदेखी करने का आरोप लगाया है।