पांच निशानेबाज नेशनल गेम के लिए चयनित
हरनौत के चेरन में स्थापित 10.9 शूटिग अकादमी के पांच निशानेबाज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने आप को नेशनल प्रतियोगिता के लिए नामित करवा लिया। ये सभी रेल कोच कारखाना स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्र हैं जो उक्त अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण केंद्र निजी है। यहां पर्याप्त संसाधन भी नहीं है।
हरनौत : हरनौत के चेरन में स्थापित 10.9 शूटिग अकादमी के पांच निशानेबाज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने आप को नेशनल प्रतियोगिता के लिए नामित करवा लिया। ये सभी रेल कोच कारखाना स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्र हैं जो उक्त अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण केंद्र निजी है। यहां पर्याप्त संसाधन भी नहीं है। दानापुर में 6 अप्रैल शुरू हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई जिले के निशानेबाज टारगेट भेदने आये थे। नालंदा से भी छह निशानेबाज भाग लिए थे। इनमें से पांच ने अचूक निशाना लगा कर मेडल पर कब्जा जमाया।निशानेबाजों को गाइडलाइन दे रहे कल्याण विगहा शूटिग रेंज के सीनियर निशानेबाज उत्तम कुमार ने बताया कि कम संसाधन में खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस शुरू किया है। बावजूद 6 में से 5 खिलाड़ी नेशनल गेम के लिए चयनित किए गए हैं। यह बड़ी बात है। इन होनहारों को बेहतर सुविधा मिले तो उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश दुनिया में अपना नाम रौशन कर सकते हैं। बताया कि सभी खिलाड़यिों को नेशनल गेम के लिए बेहतर तरीके से निशानेबाजी सिखाया जा रहा है। छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने के लिए टिप्स दिए जा रहे हैं। नेशनल गेम में अच्छा प्रदर्शन रहा तो इंडियन टीम में शामिल किया जाएगा। इन्होंने जीते मेडल अंडर 14 राइफल में आयुष कुमार को गोल्ड, सुजल कुमार को सिल्वर तथा काशी कुमार को ब्रॉन्ज मेडल मिला। अंडर 17 रायफल में विकाश कुमार को सिल्वर व पिस्टल में अजय कुमार को ब्रॉन्ज मिला है। खिलाड़यिों ने बताया कि ट्रेनर उत्तम कुमार के दिशानिर्देश में 10.9 शूटिग एकेडमी में निशानेबाजी का अभ्यास किया है।